लाइव न्यूज़ :

Pune CA Death Case: बिना लाइसेंस के चल रहा था ईवाई का पुणे ऑफिस?, श्रम विभाग अधिकारी ने कहा-मानदंडों का उल्लंघन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 14:46 IST

Pune CA Death Case: चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र श्रम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां ईवाई कार्यालय का निरीक्षण किया।

Open in App
ठळक मुद्दे स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है।जुलाई में कथित तौर पर काम के तनाव के कारण मौत हो गई थी।सेबेस्टियन की मौत के मामले की जांच की जा रही है।

Pune CA Death Case: ‘अर्न्स्ट एंड यंग’ (ईवाई) का पुणे कार्यालय 2007 से दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त किए बिना काम कर रहा था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईवाई का पुणे कार्यालय एक महिला सीए की मौत के बाद चर्चा में आया था। महाराष्ट्र श्रम विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह मानदंडों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा और उसके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। दुकानें और प्रतिष्ठान अधिनियम कर्मचारियों की भलाई सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक संचालन को नियंत्रित करता है और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र श्रम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां ईवाई कार्यालय का निरीक्षण किया। 26 वर्षीय महिला की पुणे में फर्म में शामिल होने के चार महीने बाद जुलाई में कथित तौर पर काम के तनाव के कारण मौत हो गई थी।

उसकी मौत के बाद, सेबेस्टियन की मां ने ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि काम के बोझ और काम के बढ़े हुए घंटों की वजह से उनकी बेटी पर बुरा असर पड़ रहा था। कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है। अतिरिक्त श्रम आयुक्त शैलेंद्र पोल ने बुधवार को कहा कि ईवाई के कार्यालय का निरीक्षण दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी, मातृत्व लाभ, मजदूरी के भुगतान और ओवरटाइम मजदूरी से संबंधित आठ से नौ कानूनी प्रावधानों के तहत किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘निरीक्षण के दौरान, यह बात सामने आई कि ईवाई पुणे कार्यालय ने 2007 में काम शुरू करने के बाद से दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त नहीं किया था।’’ पोल ने कहा कि दुकान अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त न करना स्पष्ट रूप से उल्लंघन है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे दुकान निरीक्षक द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और हम उनके जवाब का इंतजार करेंगे और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।’’ केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में कहा था कि सेबेस्टियन की मौत के मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPunePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली