लाइव न्यूज़ :

बिहार में 55 अपराधियों को चिन्हित कर संपत्ति जब्त करने की तैयारी, बिहार सरकार ने ईडी को भेजा प्रस्ताव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2025 16:20 IST

ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिनकी संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें मादक पदार्थ के तस्करों की संख्या 36, बालू तस्करों की संख्या 10, नक्सली एवं उग्रवादी की संख्या 15 और कुख्यात अपराधियों की संख्या 4 है।

Open in App

पटना: बिहार सरकार के द्वारा पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए अब तक 55 ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर इनकी संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को भेजा गया है। क्योंकि ईडी को ही पीएमएलए के तहत कार्रवाई करने का अधिकार है। इसमें अब तक 22 अपराधियों की संपत्ति जब्त कर ली गई है। जब्त की गई इनकी संपत्ति का मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये है। शेष मामलों की जांच जारी है।

ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिनकी संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें मादक पदार्थ के तस्करों की संख्या 36, बालू तस्करों की संख्या 10, नक्सली एवं उग्रवादी की संख्या 15 और कुख्यात अपराधियों की संख्या 4 है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिन चार अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। उसमें पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया, बालू माफिया रामप्रवेश राय, कोटक महिंद्रा बैंक का शाखा प्रबंधक सुमित कुमार समेत अन्य शामिल है।

डीआईजी ने कहा कि ईओयू ने कुछ मामले ईडी को ट्रांसफर कर संयुक्त तौर पर जांच की है। पटना के एक्जीविशन रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजर सुमित कुमार के स्तर से 35 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।

गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेकर इससे पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं। यह पता चला कि साउथ अफ्रीका और फिलिपिन्स की कई प्रतिबंधित कंपनियों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। इस पूरे तफ्तीश में केंद्रीय एजेंसी की भी मदद ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक दो प्रमुख डीए केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा अवैध बालू खनन मामले में पटना और भोजपुर में दर्ज 5 प्राथमिकी में गहन तफ्तीश चल रही है। 4 लाख 58 हजार घन फीट बालू जब्त किया जा चुका है। यह आकलन ड्रोन की मदद से की गई है।

इसमें शामिल माफियाओं की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ के खिलाफ कार्रवाई भी हो गई है। इसके अलावा सहकारी बैंकों में गबन समेत अन्य तरह की गड़बड़ी की जांच भी चल रही है।

मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अब तक दो सहकारी बैंकों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आ चुकी है। इसमें पटना स्थित अवामी लीग सहकारी बैंक में 15 करोड़ और वैशाली सहकारी बैंक में 85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के सबूत मिल चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अवामी लीग बैंक के शाहबाज और वैशाली बैंक के गोपाल प्रसाद को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ये लोग फर्जी एलआईसी पॉलिसी बनाकर इसे गलत तरीके से वैद्य कराकर तथा कोल्ड स्टोरेज के फर्जी दस्तावेज की लेनदेन के आधार पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है।

मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जनवरी से अब तक 4 हजार 501 किलो गांजा, 40 हजार बोतल कोडीन कफ सिरप समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। राज्य में साइबर अपराध की गंभीरता को देखते हुए ईओयू में जल्द साइबर विंग बनाने की तैयारी है। जल्द ही इसके लिए अलग डीएसपी समेत अन्य पदाधिकारियों की तैनाती हो जाएगी।

इधर, दरभंगा के बहुचर्चित डबल इंजीनियर हत्याकांड समेत करीब दो दर्जन बेहद संगीन मामलों के आरोपी मुकेश पाठक को पुलिस ने उसे उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मोतिहारी पुलिस ने मुकेश पाठक और उसके सहयोगियों को जिले के मेहसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपहरण, मारपीट और रंगदारी के एक नए मामले में की है।

मोतिहारी जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के मरूआबाद गांव का रहने वाला कुख्यात मुकेश पाठक कुछ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद मोतिहारी पुलिस के एक विशेष छापेमारी दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मोतिहारी पुलिस ने मुकेश पाठक के साथ उसके दो सहयोगियों को भी धर दबोचा है।

उनमें  मेहसी के रजुआ बखरी का रहने वाला अविनाश गिरि और मंझन छपरा का रहने वाला धीरज कुमार यादव शामिल है। पुलिस ने इस दौरान रंगदारी और अपहरण की घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुकेश पाठक पर हत्या, लूट और रंगदारी से जुड़े कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उसके खिलाफ पूर्वी चंपारण के मेहसी, कल्याणपुर, मुफस्सिल थाना, दरभंगा के बहेड़ी थाना, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, बैरगनिया थाना, शिवहर और गोपालगंज सहित कई जिलों में संगीन मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :Bihar PoliceCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए