लाइव न्यूज़ :

कोरोना से संक्रमित एनएसए के बंदी को भागते हुए पुलिस ने पकड़ा, मोटरसाइकिल चुराने का कर रहे थे प्रयास

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:41 IST

जबलपुर में पुलिस ने अस्पताल से रविवार को फरार हुए कोरोना संक्रमित एनएसए बंदी को सोमवार सुबह जिले के मदनपुर जांच चौकी से पकड़ा। आरोपी यहां से आगे भागने के लिए मोटरसाइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जबलपुर के अस्पताल से रविवार को फरार हुए कोरोना संक्रमित एनएसए बंदी को सोमवार सुबह जिले के मदनपुर जांच चौकी से पकड़ लिया।आरोपी भागने के लिए मोटरसाइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था।

नरसिंहपुर: पुलिस ने जबलपुर के अस्पताल से रविवार को फरार हुए कोरोना संक्रमित एनएसए बंदी को सोमवार सुबह जिले के मदनपुर जांच चौकी से पकड़ लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरुकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के आरोपी को जिले के तेंदुखेड़ा कस्बे के पास मदनपुर जांच चौकी के पास सोमवार सुबह 6.30 बजे पकड़ लिया। आरोपी यहां से आगे भागने के लिए मोटरसाइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आशीष जैन ने बताया कि आरोपी को जब गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो उसने पुलिसकर्मियों से झगड़ा भी किया। जैन ने बताया कि जबलपुर के अस्पताल से फरार होने के बाद आरोपी एक ट्रक में सवार होकर मदनपुर पहुंचा और यहां से आगे भागने के लिए एक बाइक चुराने की कोशिश कर रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि जबलपुर से भागने के बाद वह किन-किन लोगों के संपर्क में आया है, यह पता करने का प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन लोगों को पृथक किया जा सके।

इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस पर पथराव और मारपीट करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर एनएसए लगाया गया था। इन चारों को इन्दौर से जबलपुर की जेल में भेजा गया था जहां जांच के बाद 11 अप्रैल को एक आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया।

इस एनएसए आरोपी को उपचार के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से यह रविवार को फरार हो गया था। एनएसए आरोपी के जबलपुर अस्पताल से फरार होने की घटना में पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशजबलपुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी