लाइव न्यूज़ :

पुलिसवालों ने मांगी रंगदारी, वो भी एक महिला से, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 5, 2022 16:23 IST

चेंबूर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उससे रंगदारी के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने रंगदारी मामले में एसीपी शालिनी शर्मा समेत दो लोगों को आरोपी बनाया है।आरोपियों ने एक महिला से रंगदारी के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की थी।एसीपी शालिनी शर्मा महिला से रंगदारी मांगे जाने के वक्त चेंबूर थाने में सीनियर इंस्पेक्टर थीं।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगरीय इलाके चेंबूर में एक महिला के रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अपने विभाग के एक एसीपी, एक इंस्पेक्टर समेत एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मामले में मुंबई पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शालिनी शर्मा, निलंबित इंस्पेक्टर अनिल जाधव और राजू सोनटक्के को विभिन्न धाराओं में इस अपराध के लिए आरोपी बनाया है।

महिला ने इस कथित रंगदारी के मामले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इवेंट मैनेजमेंट करने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उससे रंगदारी के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की थी।

खबरों के अनुसार पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में दर्ज शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 389 के तहत गिरफ्तार किया है।

घटना के बारे में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्तनाम समय में नागपुर शहर में बतौर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शालिनी शर्मा महिला से रंगदारी मांगे जाने के वक्त चेंबूर थाने में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर हुआ करती थीं।

मालूम हो कि इस तरह से सरकारी सेवाओं में काम करने वाले लोगों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं, जब उन्होंने अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए जनता से ठगी करने का काम किया है।

बीते 29 जनवरी को यूपी एसटीएफ ने भी एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया था, जो खुद को सीएम योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बताता था और इस बहाने लोगों से ठगी का काम करता था।

एसटीएफ ने उस मामले में अजय मिश्रा उर्फ ​​अरविंद मिश्रा नाम के शख्स को पकड़ा था, जिसके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी और इसी तरह के अन्य मामलों में 10 केस पहले से दर्ज थे। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसMumbai Police's Crime BranchचेंबूरNagpur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला