लाइव न्यूज़ :

फांसी पर झूला पुलिस सिपाही सकते में पुलिस कर्मी, 15 घंटों में तीन लोगों की खुदकुशी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 25, 2020 05:30 IST

इमामवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसने शव मेडिकल रवाना किया. बताया जाता है कि भोयर कुछ समय से नियमित ड्यूटी पर नहीं जाते थे. शहर पुलिस कोविड संक्रमण में जान पर खेलकर ड्यूटी कर रही है. दो कर्मियों की कोविड से जान भी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देशहर पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी. सोमवार की दोपहर इमामवाड़ा की महेश कॉलोनी में हुई घटना से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई

नागपुर: शहर पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी. सोमवार की दोपहर इमामवाड़ा की महेश कॉलोनी में हुई घटना से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई. मृतक 53 वर्षीय सुनील शेषराव भोयर है. 15 घंटों में तीन लोगों ने खुदकुशी की है.

भोयर मुख्यालय में तैनात थे. बताया जाता है कि 14 अगस्त को स्नान करने के दौरान गर्म पानी से झुलस गए थे. इसके बाद से घर पर ही थे. उनके बीमारी अवकाश का आवेदन भी घर पर था. परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं. आज दोपहर भोयर के अलावा पत्नी और बेटा सुमित घर पर था. दोपहर 1.15 बजे पत्नी और बेटा पहली मंजिल पर भोजन कर रहे थे जबकि भोयर नीचे कमरे में थे.

उसी वक्त सुमित से मिलने के लिए उसके दो मित्र घर आए. उन्हें कमरे में फांसी पर लटके भोयर नजर आए. उन्होंने सुमित को घटना की जानकारी दी. सुमित ने पिता को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी. इमामवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसने शव मेडिकल रवाना किया. बताया जाता है कि भोयर कुछ समय से नियमित ड्यूटी पर नहीं जाते थे.

शहर पुलिस कोविड संक्रमण में जान पर खेलकर ड्यूटी कर रही है. दो कर्मियों की कोविड से जान भी गई है. भोयर की खुदकुशी से उसके साथी भी सकते में हैं. इसी तरह विजय नगर, कलमना निवासी 25 वर्षीय सागर हरिशचंद्र डेहुनिया ने भी रविवार की रात फांसी लगा ली. सागर मजदूरी करता था. बताया जाता है कि वह काफी समय से अवसाद से ग्रस्त था.

उसने पहले भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था. इसी तरह इलेक्ट्रीशियन का काम करनेवाले वैशाली नगर निवासी 25 वर्षीय संजय मारोतराव कैकाड़े भी फांसी पर झूल गया. बताया जाता है कि संजय को शराब की लत थी. हालांकि उसकी खुदकुशी की वजह पता नहीं चल पाई है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी