लाइव न्यूज़ :

बिहार: चोरी के आरोप शख्स की पीट-पीटकर हत्या, घरवालों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: July 6, 2018 22:25 IST

उनका कहना है कि पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए बिना सूचना दिए उसकी बॉडी को दफना दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: बिहार के वैशाली जिले में चोरी के आरोप में बुधवार (4 जुलाई) की देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में मृतक के परिवार वालों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर हंगामा किया है। परिवार वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए बिना सूचना दिए उसकी बॉडी को दफना दिया है। इसके अलावा घरवाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  

गौरतलब है कि बुधवार को बिहार के वैशाली थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव के 40 वर्षीय मोहम्मद रियाज की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। खबर के अनुसार रियाज अपने दो साथियों के साथ मानपुरा गांव में चोरी करने गया था। तीनों एक घर में घुसे और चोरी करने लगे तभी घर के लोग जग गए और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। उसके दो साथी तो मौके से भाग गए, लेकिन रियाज पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने रियाज को एक खंभे से बांधकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर हॉस्पिटल भेज दिया। साथ ही उसके एक अन्य साथी परशुराम को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कोलकाता गए रियाज के परिवार वालों को बिना बताए ही उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया। जिसकी वजह से रियायज के परिजनों ने हंगामा किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप