लाइव न्यूज़ :

यूपी के शिकोहाबाद में पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मी को कार सवारों ने बेरहमी से कुचला, मौत, आरोपी कार समेत पकड़े गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 12:53 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि पुलिस ने शनिवार तड़के फरार युवकों को कार सहित हिरासत में ले लिया और घटना के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे चार युवक एक वैगन आर कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए थेकर्मचारी द्वारा पैसा मांगने पर युवक गाली-गलौज करते हुए कार लेकर भागने लगेकार का पीछा करने पर पेट्रोल पंप कर्मी को कुचल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात पेट्रोल भरवाने आए युवकों ने पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को कथित तौर पर कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सुरेश यादव का एस एन फिलिंग स्टेशन नाम का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे चार युवक एक वैगन आर कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए और कर्मचारी शेर सिंह (50 वर्ष) से 1,020 रुपये का पेट्रोल भरवाया।

नारायण के मुताबिक, कर्मचारी द्वारा पैसा मांगने पर युवक गाली-गलौज करते हुए कार लेकर भागने लगे। यह देखकर शेरसिंह ने ऑटो में बैठकर कार का पीछा किया गया और मैनपुरी चौराहा पर कार को रोककर कार के आगे खड़े होकर फोटो खींचने लगा। उसी दौरान उस कार चालक ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के ऊपर कार चढ़ा दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे शिकोहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नारायण के अनुसार, पुलिस ने शनिवार तड़के फरार युवकों को कार सहित हिरासत में ले लिया और घटना के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला