लाइव न्यूज़ :

असम में दो युवकों को पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर आधी रात को जमकर मचाया उत्पात

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 11, 2018 09:32 IST

Assam Protest Update: बताया जा रहा है कि सड़क पर उतरे लोग उग्र हो गए और गई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को शांत करवाया। 

Open in App
ठळक मुद्देसड़क पर उतरे लोग उग्र हो गए और गई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।बीती रात इस हत्याकांड को लेकर लोग सड़क पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया।गुवाहाटी से मिली एक खबर के अनुसार गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए और उन्होंने व्यस्त आरजी बरुआ रोड को करीब तीन घंटे के लिए जाम कर दिया।

दिफू (असम), 11 जूनः असम के कार्बी आंगलांग जिले में चोर होने के शक में भीड़ ने दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए। इधर, बीती रात इस हत्याकांड को लेकर लोग सड़क पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। 

बताया जा रहा है कि सड़क पर उतरे लोग उग्र हो गए और गई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को शांत करवाया। 

वहीं, गुवाहाटी से मिली एक खबर के अनुसार गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए और उन्होंने व्यस्त आरजी बरुआ रोड को करीब तीन घंटे के लिए जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी कार्बी आंगलोंग जिले में गत शुक्रवार को दो युवकों की पीट पीटकर हत्या किये जाने के मामले में त्वरित न्याय की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया।

आपको बता दें, दो युवकों की 'बच्चा चोर' होने के संदेह में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि कहीं इसमें पुलिस की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। जांच का आदेश इन खबरों के आने के बाद दिया गया कि एक 'पुलिसकर्मी' को घटना का वीडियो बनाते हुए देखा गया।

आदेश में कहा गया है कि कार्बी आंगलोंग जिले के उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त जुनुमोनी सोनोवाल को जांच का जिम्मा सौंपा है। अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि खाकी पहने एक व्यक्ति को, जिसके पुलिसकर्मी होने का संदेह है, घटना का वीडियो क्लिप बनाते देखा गया।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :असमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज