लाइव न्यूज़ :

पायल तड़वी को किया गया था परेशान, जानें घटना से जुड़ी सारी जानकारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 5, 2019 07:54 IST

Open in App

टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी ने निष्कर्ष निकाला है कि पिछले महीने आत्महत्या करने वाली डॉ. पायल तड़वी को तीन आरोपी वरिष्ठों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था. मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर की छात्रा तड़वी (26) ने 22 मई को आत्महत्या कर ली थी. वह आदिवासी समुदाय से आती थी.

नाम न छापने की शर्त पर रैगिंग विरोधी समिति के एक सदस्य ने कहा, ''हमने कई लोगों, उसके दोस्तों और साथी छात्रों से पूछताछ की और उनके बयानों की पुष्टि की. इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पायल को उसकी जाति और जनजाति के मामले में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था.''

समिति में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं. सदस्य ने कहा, ''रिपोर्ट राज्य सरकार में उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है.''

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसमें मेडिकल कॉलेज से जुड़े बीवाईएल नायर अस्पताल में तड़वी की सीनियर आरोपी डॉक्टरों को हिरासत में लेने की ताजा मांग की गई. पायल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन डॉक्टरों हेमा आहूजा, भक्ति मेहरे और अंकिता खंडेलवाल को गिरफ्तार किया गया है. तीनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला