लाइव न्यूज़ :

नशे का इंजेक्शन देकर कराया जाता है अनैतिक काम, शेल्टर होम की अधीक्षक पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2022 16:13 IST

समाज कल्याण विभाग के निदेशक के राजकुमार ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर रक्षा गृह गायघाट में 255 पीड़िताएं रह रही हैं. फर्जी परिजन बनाकर पैसे लेकर महिलाओं और लड़कियों को भेज दिया जाता है.लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़कियों को जॉब के बहाने बाहर भेजा जाता है.

पटनाः बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम (बालिका रक्षा गृह) कांड को अभी लोग भूले भी नहीं है कि राजधानी पटना के गायघाट स्थित शेल्टर होम (बालिका रक्षा गृह) से लड़कियों को सप्लाई किए जाने का नया मामला सामने आया है.

 

उत्तर रक्षा गृह से निकली एक लड़की ने अधीक्षक वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लडकी का कहना है कि रक्षा गृह की अधीक्षक लडकियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर अवैध कारोबार में जाने को मजबूर करती हैं. लड़की ने कहा है कि विरोध करने पर बालिका रक्षा गृह में लड़कियों को भूखे रखा जाता है. बाहर निकलने के बाद लड़की किसी भी हाल में उत्तर रक्षा गृह वापस जाने को तैयार नहीं है.

लड़की का कहना है कि यहां रह रही लड़कियों में से जो लड़की अनैतिक काम में साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है. इस लड़की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उत्तर रक्षा गृह से निकली इस लड़की को लेकर एक संस्था थाने पहुंची थी. महिला थाना में लड़की की शिकायत पर प्राथमिकी तो दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस को शिकायत जरूर मिली है.

वहीं, लडकी की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप की स्थिति है. वायरल वीडियो में लड़की आरोप लगा रही है उत्तर रक्षा गृह में एक बांग्लादेशी महिला को मरने के लिए मजबूर कर दिया गया. कई बार फर्जी परिजन बनाकर पैसे लेकर महिलाओं और लड़कियों को भेज दिया जाता है.

लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़कियों को जॉब के बहाने बाहर भेजा जाता है. इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के निदेशक के राजकुमार ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा. यहां बता दें कि उत्तर रक्षा गृह गायघाट में 255 पीड़िताएं रह रही हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप