लाइव न्यूज़ :

पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, गई थी कुछ और जांच करने, आपत्तिजनक हालत में तीन लड़कियों के साथ मिले चार अपराधी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2021 21:28 IST

पटना पुलिस ने देह व्यपार में संलिप्त लडकियों से पूछताछ की तो एक नए ठिकाने का पता चला जहां देह व्यपार का धंधा चल रहा था. पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य युवतियों को गिरफ्तार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना के गर्दनीबाग में एक युवक के अपहृत होने की सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा।अलकापुरी के सत्या अपार्टमेंट के एक फ्लैट कल रात करीब दो बजे छापा मारने के बाद देह व्यापार का खुलासा।कमरे की तलाशी लेने पर एक मैगजीन और आठ जिंदा गोली भी मिली।

पटना: बिहार में पटना पुलिस को गुरुवार की रात एक बड़ी कामयाबी अचानक मिल गई. सेक्स रैकेट में संलिप्त तीन लड़कियों और चार युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चार युवकों में एक कुख्यात अपराधी है. इसके खिलाफ राजधानी पटना समेत कई जिलों में खिलाफ रंगदारी, अपहरण और लूट के मामले दर्ज हैं. 

बताया जाता है कि गर्दनीबाग में एक युवक के अपहृत होने की सूचना पर पुलिस ने अलकापुरी स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की. वहां तीन युवतियों के साथ चार युवक पकड़े गए. पकड़े गए चारों युवकों के पास से जिंदा कारतूस, मैग्जीन और चार बाइक बरामद हुई हैं. 

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में दो पुलिसकर्मी पटना पुलिस के रडार पर हैं. पटना पुलिस को इन दोनों के संबंध में कई महत्वपूर्ण सूचना मिली है. पटना पुलिस के सीनियर अधिकारी इसकी जांच कर रही है. 

गर्दनीबाग थाना पुलिस को मिली थी अपहरण की सूचना

सूत्रों का कहना है कि 15 अगस्त को दोपहर दो बजे टाइगर और रोहित ने अलकापुरी से एक युवक सन्नी का अपहरण कर लिया. इसकी सूचना मिलने पर उसके भाई ने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाना पुलिस को दी. 

सूत्रों का कहना है कि उसने पटना पुलिस को बताया कि सन्नी का अपरहण करने वाले अपराधी देह व्यपार के धंधे में लगे हुए हैं. वे लोग फिलहाल यह सब कुछ अलकापुरी के एक फ्लैट में रह कर रहे हैं.

इस सूचना के बाद गर्दनीबाग थानाध्यक्ष अरूण कुमार टीम के साथ अलकापुरी के सत्या अपार्टमेंट के एक फ्लैट कल रात करीब दो बजे छापेमारी करने पहुंच गए. जहां पुलिस ने तीन युवतियों को चार युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. 

कमरे की तलाशी लेने पर एक मैगजीन और आठ जिंदा गोली भी मिली. पुलिस ने देह व्यपार में संलिप्त लडकियों से पूछताछ किया तो पटना पुलिस को एक नए ठिकाने का पता चला कि वहां भी देह व्यपार का धंधा चल रहा है. पुलिस ने जिनको गिरफ्तार किया उनका नाम टाइगर, रोहित और फ्लैट का मालिक सूरज एवं रिशू बताया गया है. रोहित के खिलाफ आपराधिक इतिहास मिला है, जो बेउर में हत्या, गर्दनीबाग से लूट और सचिवालय से रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है. 

पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य युवतियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की बाइक भी मिली है. पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर एक होटल से भी और लड़कियों को पकड़ा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा