लाइव न्यूज़ :

मामी के प्यार में पागल भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर मामा को मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2022 18:19 IST

पुलिस के अनुसार महिला अपने भांजे के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे शादी करने के लिए अपने पति की हत्या की साजिश रच दी. इसबात का खुलासा पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद किया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के समक्ष मृतक की पत्‍नी, भांजे और दोस्‍त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.सूरज की हत्या 7 फरवरी सोमवार की शाम गला रेत कर की गई थी. . पुलिस ने उसकी फोटो पटना के थाना ग्रुप में डाला था.

पटनाः बिहार में पटना जिले के फतेहपुर में मामी के प्यार में पागल भांजे के द्वारा दोस्त के साथ मिलकर अपने मामा की हत्‍या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में हत्‍याकांड में पुलिस ने मृतक सूरज की पत्नी काजल देवी, भांजा आकाश और दोस्त अजीत कुमार गिरफ्तार है.

 

 

पुलिस के समक्ष मृतक की पत्‍नी, भांजे और दोस्‍त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के अनुसार महिला अपने भांजे के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे शादी करने के लिए अपने पति की हत्या की साजिश रच दी. इसबात का खुलासा पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद किया.

थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि हत्याकांड में सूरज की पत्नी काजल देवी, भांजे आकाश और उसके दोस्त अजीत कुमार की गिरफ्तारी हुई है. सूरज की हत्या 7 फरवरी सोमवार की शाम गला रेत कर की गई थी. शव की पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस ने उसकी फोटो पटना के थाना ग्रुप में डाला था.

जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी. मृतक के भाई ने बताया कि वह 6 फरवरी से लापता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी से भांजे को लेकर विवाद की वजह से वह पिछले कई दिनों से गौरीचक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ससुराल में रह रहा था. सूरज स्टेशन पर पोल्दारी का काम करता था.

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि पत्नी काजल देवी का चाल चलन ठीक नहीं है. वह पति सूरज का दामन छोड आकाश से शादी करने को बेताब थी. उन्होंने बताया कि पत्नी को जब लगा कि सूरज मानने को तैयार नहीं और वह उसके प्यार में रोडा है, तब इनलोगों उसे जिंदगी से हटा देने की साजिश रची.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यापटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज