लाइव न्यूज़ :

पटनाः ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र के पास 8 करोड़ की अवैध संपत्ति, पत्नी, मां, साला और भाई के नाम पर जमीन, बिहार, यूपी और दिल्ली के 7 शहरों में कुल 11 भूखंड

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2022 22:19 IST

बिहार का पटना का मामला है. छापेमारी के दौरान जितेंद्र कुमार के घर से अलग-अलग बैंकों के 8 अकाउंट और बीमा कंपनियों 10 पॉलिसियों के कागजात मिले थे.

Open in App
ठळक मुद्देड्रग इंस्पेक्टर के घर से चार करोड़ रुपये नगद भी मिले थे.खुलासा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में हुआ है. सभी संपत्ति के कागजात जितेंद्र कुमार के घर से ही निगरानी की टीम ने बरामद की है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पास 8 करोड रुपये की अवैध संपत्ति मिली है. जिसे इन्होंने खुद पत्नी, मां, साला और भाई के नाम पर जमीन खरीद रखा है. इसका खुलासा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में हुआ है.

 

सबसे अधिक संपत्ति ड्रग इंस्पेक्टर के नाम पर मिली है. सभी संपत्ति के कागजात जितेंद्र कुमार के घर से ही निगरानी की टीम ने बरामद की है. भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने 25 जून को पटना के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कें घर पर छापेमारी की थी.

बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान जितेंद्र कुमार के पास 27 संपत्ति के कागजात निगरानी के हाथ लगे थे. जिसके बाद निगरानी ने एक-एक करके सभी पेपर को खंगाला. जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है. बिहार, यूपी और दिल्ली के 7 शहरों में कुल 11 संपत्ति ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नाम पर मिली.

जो पटना में दानापुर, सुल्तानगंज, जहानाबाद में मखदुमपुर, गया, बोध गया, उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर और दिल्ली में है. इसमें 8 फ्लैट हैं, बाकी जमीन. 27 में से 21 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो चुकी है. इसमें तीन राज्य, बिहार, यूपी और दिल्ली के 7 शहरों में कुल 11 संपत्ति अकेले ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नाम पर मिली.

ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने 12 संपत्ति अपने रिश्तेदारों के नाम पर ली है. उन्होंने अपनी पत्नी निभा देवी के नाम पर भी दो प्रॉपर्टी खरीद रखी है. इसमें एक पटना के दानापुर में तो दूसरी झारखंड की राजधानी रांची में है. इसके बाद मां संपूर्णा देवी के नाम पर पटना और गया में प्रॉपर्टी खरीद रखा है.

निगरानी मुख्यालय के अनुसार 27 में से 12 प्रॉपर्टी ऐसे हैं, जो ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र के भाई, साला और दूसरे रिश्तेदारों के नाम पर है. ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के काले कारानामों की पडताल लगातार जारी है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उनके बैंक अकाउंट्स को खंगाला है. जिसमें कुल 16 लाख रुपया कैश जमा मिला है. इसी तरह एलआईसी और दूसरी कंपनियों में कराए गए बीमा पॉलिसी की भी जांच हुई.

जिसमें करीब 19 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट मिला. दरअसल, छापेमारी के दौरान जितेंद्र कुमार के घर से अलग-अलग बैंकों के 8 अकाउंट और बीमा कंपनियों 10 पॉलिसियों के कागजात मिले थे. जिन्हें छापेमारी के बाद खंगाला गया. छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के घर से चार करोड़ रुपये नगद भी मिले थे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप