लाइव न्यूज़ :

बेटी की इज्जत गई, मां को बदमाशों ने गोली मारकर ली जान, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2021 20:23 IST

बिहार के पटना जिले बख्तियारपुर रेलवे लोको कॉलोनी में बेखौफ अपराधी ने एक महिला की जान ले ली. उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बेटी की इज्जत बचाने की कीमत मां को जान देकर चुकानी पड़ी.मां उस्माना (60) ने विरोध किया तो बेटी के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी.कुछ बदमाश जबरन टेंट में घुसे और एक महिला से छेड़खानी करने लगे.

पटनाः बिहार के पटना जिले बख्तियारपुर रेलवे लोको कॉलोनी में अपराधियों हदें पार करने वाली वारदात को अंजाम देते हुए पहले बेटी से छेड़खानी की और इज्जत लूटने की कोशिश की.

लेकिन जब मां उस्माना (60) ने विरोध किया तो बेटी के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी. दरअसल, राजस्थान से आये कुछ लोग टेंट गाड़कर अपना गुजर बसर कर रहे थे. अचानक कुछ बदमाश जबरन टेंट में घुसे और एक महिला से छेड़खानी करने लगे. महिला की मां ने जब अपनी बेटी की इज्जत बचानी चाही तो उन बदमाशों ने मां को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और बदमाश भाग निकले. इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया

वहीं, गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. भारी संख्या में लोगों की भीड इकठ्ठा हो गई. मृतका की पहचान राजस्थान निवासी 60 वर्षीय उस्माना नाम की एक महिला के रूप में की गई है. वह अपने परिवार के साथ शहर में दिनभर घूम-घूम कर चटाई बेचती थी और रात में अपने तंबू में सो जाती थी. बदमाशों की नजर तंबू में रहने वाली महिला की जवान बेटी पर थी. इस संबंध में बख्तियारपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इस संबंध में एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल युवकों की पहचान नहीं की जा सकी है. पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि एक टीम का गठन कर आरोपितों की तलाश का रही है. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया है. बताया जाता है कि उस्माना अपनी बेटी के साथ कई दिनों से उस इलाके में तंबू लगा कर रह रही थी. ये लोग कुछ दिन पहले ही कहीं से आये थे.

लफंगे तंबू में घुस गये और बेटी के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया

आज अहले सुबह तीन-चार लफंगे तंबू में घुस गये और बेटी के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया और इज्जत लूटने की कोशिश की. लेकिन मां जग गई और लफंगों से भिड़ गई. इस दौरान मां और लफंगों के बीच हाथापाई हुई. मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया और एक लफंगे को पकड़ लिया. इस पर दूसरे लफंगे ने गोली मार दी. इसके कारण मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इसके बाद सभी वहां से फरार हो गये. बताया जाता है कि चूंकि महिला की बेटी उस जगह के लिए नई थी और किसी को नहीं पहचानती थी. इसके कारण लफंगों को भी नहीं पहचान पाई. बेटी ने पुलिस को उनका हुलिया बताया है और पहनावे की जानकारी दी है.

इससे यह लग रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक आसपास के इलाके के ही हैं. जिस रेलवे लोको कॉलोनी में यह वारदात हुई है, वहां हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. जिसके कारण यह शक भी जा रहा है कि उन असामाजिक तत्वों में से ही किसी ने घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि दारोगा के सामने ही अपराधियों ने गोली मारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याकांडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार