लाइव न्यूज़ :

Patna BJP Leader Murder: चेन छीनने की कोशिश, किया विरोध तो 3 अपराधियों ने भाजपा नेता श्याम सुंदर को मारी गोली, गोलियों की आवाज से दहला पटना, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2024 14:35 IST

Patna BJP Leader Murder LIVE: घटना की सीसीटीवी फुटेज को शेयर कर तेजस्वी ने कहा कि वीडियो में भाजपा नेता को गोली मारकर भागते अपराधी। ए

Open in App
ठळक मुद्देPatna BJP Leader Murder LIVE: अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।Patna BJP Leader Murder LIVE: पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है।Patna BJP Leader Murder LIVE:

Patna BJP Leader Murder LIVE:बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह- सुबह पटना सिटी में चेन छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने भाजपा नेता श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर एक बार फिर नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराध फल फूल रहा है। अपराधी जब चाहे, किसी को भी गोली मारकर भाग जा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे तीन अपराधी भाजपा नेता श्याम सुंदर के चेन को छीनने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं जब भाजपा नेता ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज को शेयर कर तेजस्वी ने कहा कि वीडियो में भाजपा नेता को गोली मारकर भागते अपराधी। एनडीए के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त मुख्यमंत्री से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है। तेजस्वी के साथ ही उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी अपने एक्स पर एक पोस्ट डाली है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि इंहा कऊन राज ह..ब तनी लोगन के ई बताई चाचा जी। उन्होंने लिखा कि दावा तो बिहार में कानून के राज का है, लेकिन कानून-व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी संभाल रहे लोग अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं। इसे लागू करने वाला तंत्र आंखों पर पट्टी कान में तेल डालकर सोया हुआ है।

बता दें कि तेजस्वी यादव आए दिन बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के कानून व्यवस्था पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव आए दिन सोशल मीडिया पर क्राइम बुलेटिन जारी करते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यापटनाPoliceबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई