लाइव न्यूज़ :

8वीं की छात्रा के साथ पांच मनचलों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के चार दोस्त शामिल, कोचिंग से पढ़ने के बाद घर लौट रही थी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2023 17:09 IST

पटना के बाईपास थाने में 5 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सूचना के बाद परिवार और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों में शामिल गोलू कुमार को लड़की पहले से जानती थी।एक ऑटो ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।बुधवार को लड़की को कोर्ट में ले जाकर 164 का बयान दर्ज कराया गया है।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के मन से पुलिस-प्रशासन का खौफ लगभग समाप्त हो गया है। शायद यही कारण है कि राज्य की राजधानी पटना में भी वे बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं का अंजाम देने से नही हिचक रहे हैं। इसी कड़ी में पटना में कोचिंग से लौट रही 8वीं की छात्रा के साथ पांच मनचलों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामल समने आया है।

घटना सोमवार शाम की है, जब छात्रा का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना का अंजाम देने वालों में लड़की का परिचित और उसके 4 दोस्त हैं। इसमें से एक ऑटो ड्राइवर है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। छात्रा वहां रातभर पड़ी रही।

लड़की के बयान के आधार पर पटना के बाईपास थाने में 5 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की सूचना के बाद परिवार और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एक आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं।

चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता के परिवार के मुताबिक लड़की बाईपास इलाके में स्थित रामानुज कोचिंग से पढ़ने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान पांच बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और फिर एक कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वह देर शाम तक नहीं लौटी। उसे आसपास तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराने बाईपास थाने गए। इसी बीच लापता लड़की के बारे में एक व्यक्ति ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोग पुलिस के साथ वहां पहुंचे। लड़की वहां रोते हुए मिली। उसे इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। लड़की घर आ गई है, लेकिन वह डरी हुई है।

इधर, पुलिस के मुताबिक आरोपियों में शामिल गोलू कुमार को लड़की पहले से जानती थी। उसके बुलाने पर वह गई थी। युवक ने अपने चार और दोस्तों को बुला लिया। सभी ने लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में जल्ला हनुमान मंदिर के इलाके के गोलू कुमार( 18 वर्ष), मनोज कुमार( 18 वर्ष) प्रमोद कुमार (20 वर्ष), शूरवीर (22 वर्ष) और एक ऑटो ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

बुधवार को लड़की को कोर्ट में ले जाकर 164 का बयान दर्ज कराया गया है। पटना सिटी एएसपी अमित रंजन ने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर 5 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप