लाइव न्यूज़ :

Patiala: 2012 में महिला से रेप के बाद हत्या?, 12 साल पुराने केस में रंजीत सिंह ढडरियां वाले के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2024 13:18 IST

भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत सात दिसंबर को पटियाला के पासियाना पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी पीड़िता के भाई की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिख उपदेशक ढडरियांवाले के पंजाब और विदेशों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। उन्होंने (परिवार ने) उच्च न्यायालय का रुख किया है। वीडियो संदेश में कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेंगे।

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने पटियाला में 2012 में एक महिला के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में सिख धर्मगुरु रंजीत सिंह ढडरियां वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी गई। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा मंगलवार को उच्च न्यायालय में दायर हलफनामे के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत सात दिसंबर को पटियाला के पासियाना पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी पीड़िता के भाई की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

पटियाला के शेखपुरा गांव में गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार के प्रमुख सिख उपदेशक ढडरियांवाले के पंजाब और विदेशों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। ढडरियांवाले ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेंगे। सिख उपदेशक ढडरियांवाले ने कहा, "उन्होंने (परिवार ने) उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्हें संदेह है और उन्हें अपना संदेह दूर करना चाहिए।

उच्च न्यायालय ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच करें। इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन सच्चाई सामने आएगी। मुझे उच्च न्यायालय और पंजाब पुलिस पर पूरा भरोसा है।" पुलिस महानिदेशक का हलफनामा पीड़िता के भाई द्वारा लगाए गए आरोप के बाद आया है। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने (पीड़िता के भाई) यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला के भाई की याचिका पर नवंबर में सुनवाई हुई थी और पिछली सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली पीठ ने डीजीपी से यह बताने को कहा था कि 2012 में इस मामले को देखने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

डीजीपी के हलफनामे के अनुसार महिला 22 अप्रैल, 2012 को गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार के गेट के बाहर बेहोश मिली थी। बाद में बयान देने से पहले ही अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के लिए उसकी मां ने तब किसी के खिलाफ संदेह नहीं जताया था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत एल्युमिनियम फॉस्फेट कीटनाशक की वजह से हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए