लाइव न्यूज़ :

पतनमथिट्टाः 21 वर्षीय अविवाहित महिला ने बच्ची को दिया जन्म, घर पर प्रसव के तुरंत बाद नवजात की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2025 06:35 IST

महिला ने पुलिस को बताया कि गर्भावस्था उसके प्रेमी के साथ संबंध का परिणाम थी और उसके (महिला के) परिवार को पता नहीं था कि वह गर्भवती थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस थाना क्षेत्र के मेझुवेली गांव में अपने घर के शौचालय में उसने बच्ची को जन्म दिया।अधिकारियों ने बताया कि बाद में शिशु का शव घास के एक गट्ठर में लिपटा हुआ मिला।हत्या कर दी और शव को अपने घर के पीछे सुनसान इलाके में फेंक दिया।

पतनमथिट्टाः केरल के पतनमथिट्टा में 21 वर्षीय एक अविवाहित महिला को घर पर प्रसव के तुरंत बाद अपनी नवजात बच्ची की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसे एक अस्पताल से हिरासत में लिया गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि गर्भावस्था उसके प्रेमी के साथ संबंध का परिणाम थी और उसके (महिला के) परिवार को पता नहीं था कि वह गर्भवती थी।

पुलिस के अनुसार, 17 जून की सुबह इलावुमथिट्टा पुलिस थाना क्षेत्र के मेझुवेली गांव में अपने घर के शौचालय में उसने बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद उसने बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को अपने घर के पीछे सुनसान इलाके में फेंक दिया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शिशु का शव घास के एक गट्ठर में लिपटा हुआ मिला।

पोस्टमॉर्टम जांच में पुष्टि हुई कि बच्ची की मौत सिर पर चोट लगने से हुई। पूछताछ के दौरान महिला ने दावा किया कि बच्ची गलती से बाथरूम में गिर गई थी और उसके सिर में चोट लग गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला है कि बच्ची को जानबूझकर मारा गया। पुलिस अब घटना में महिला के प्रेमी की भूमिका की जांच कर रही है। इसने कहा, ‘‘उसे (आरोपी को) मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे हिरासत में भेज दिया। जांच जारी है।’’  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास