लाइव न्यूज़ :

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में पंचायत ने लगा दी किशोरी की अस्मत की कीमत दो लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2022 17:37 IST

पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में शौच करने गई एक नाबालिग को गन्ना के खेत में ले जाकर एक दबंग ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद गांव में कुछ पंचों के द्वारा इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की पंचायत ने दो लाख रुपये कीमत लगा दीपंचायत ने उसके परिजन को दो लाख रुपये लेकर मुंह बंद करने की बात कहीपीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की पंचायत ने दो लाख रुपये कीमत लगा दी। पंचायत ने उसके परिजन को दो लाख रुपये लेकर मुंह बंद करने की बात कह दी। हद तो तब हो गई जब आरोपी के परिवार वालों ने पीड़िता के परिजन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। 

दरअसल, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके गांव का ही एक युवक है। थक हारकर पीड़िता की मां थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में शौच करने गई एक नाबालिग को गन्ना के खेत में ले जाकर एक दबंग ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद गांव में कुछ पंचों के द्वारा इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। 

वहीं पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को आवेदन देकर बताया की है कि नौ दिसंबर की रात दस बजे मेरी चौदह वर्षीय बेटी अपने ही घर में बने शौचालय में शौच करने गई थी। 

शौच से वापस आने पर मेरी बेटी हाथ पैर धो रही थी। उसी दौरान टाटी के बगल में पूर्व से घात लगाए गांव का शैलेंद्र कुमार मेरी बेटी का मुंह दाबकर गन्ना के खेत में ले गया और रात भर दुष्कर्म किया। सुबह जब मेरी बेटी घर वापस आई तो अपनी आपबीती बताई। 

मामला सामने के बाद गांव में कुछ पंचों के द्वारा इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जाने लगा। पंचों के इस फैसले से खफा होकर परिजनों ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। 

वहीं पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी