लाइव न्यूज़ :

पलामूः 22 जून को घरवालों ने मर्जी के खिलाफ की शादी, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति सरफराज की पत्थरों से कुचलकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2025 17:21 IST

Palamu: पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने बताया कि 31 जुलाई को लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सरफराज को जंगल में बुलाया और वहां पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की का पहले से ही ब्वॉयफ्रेंड था, जिससे वह शादी करना चाहती थी।पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में तलाशी अभियान चला रही है।

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी और वो के चक्कर में पति को जान गंवानी पड़ी है। यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने पति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, लड़की की शादी 22 जून को सरफराज खान नामक युवक से हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों साथ नहीं रह रहे थे। लड़की का पहले से ही एक ब्वॉयफ्रेंड था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। जब घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी, तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने बताया कि 31 जुलाई को लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सरफराज को जंगल में बुलाया और वहां पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक कर पत्तों से ढक दिया गया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में तलाशी अभियान चला रही है।

झारखंड : जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को रिश्तेदार ने पीट-पीटकर मार डाला

झारखंड के साहिबगंज जिले में बुधवार को जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों को उनके 35 वर्षीय एक पड़ोसी ने कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और स्वीकार किया कि उसने तीनों की लोहे की रॉड से पिटाई की थी।

यह वारदात तालझारी थानाक्षेत्र के दुधकोल गांव में हुई। साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया, यह परिवार में जमीन विवाद का मामला लग रहा है। आरोपी की पहचान बज्जल हेम्ब्रोम के रूप में हुई है, जो मृतक का पड़ोसी और रिश्तेदार है। हेम्ब्रोम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही दावा किया है कि उसने तीनों लोगों की हत्या की है।

जांच के बाद, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।’’ पुलिस अधीक्षक के अनुसार जिन लोगों की हत्या कर दी गयी , उनकी पहचान नथनियाल हांसदा (65), बड़की मुर्मू (62) और नोहा बेसरा (90) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल मंडल अस्पताल ले जाया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा