लाइव न्यूज़ :

Online investment scam: बेंगलुरु के एक कपल ने 1 करोड़ 40 लाख गंवाए, ब्रिटेन में बैठकर लूटे पैसे, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 10, 2024 12:12 IST

Online investment scam: ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में बेंगलुरु के एक कपल ने 1 करोड़ 40 लाख गंवा दिए थे। टेक इंडस्ट्री में काम करने वाले कपल को हाई रिटर्न का झांसा देकर जालसाजों ने फंसाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबनसवाड़ी में रहने वाले दंपत्ति धोखेबाजों के जाल में फंस गएस्कैमर्स ने उन्हें निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके अपने जाल में फंसाया थाट्रेडिंग घोटाले में बेंगलुरु के एक कपल ने 1 करोड़ 40 लाख गंवा दिए

Online investment scam: ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में बेंगलुरु के एक कपल ने 1 करोड़ 40 लाख गंवा दिए थे। टेक इंडस्ट्री में काम करने वाले कपल को हाई रिटर्न का झांसा देकर जालसाजों ने फंसाया था। जब कपल को अपने साथ हुए धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। स्थानीय पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की बदौलत कपल को खोए हुए पैसे का एक बड़ा हिस्सा सफलतापूर्वक वापस मिल गया।

बेंगलुरु में ईस्ट डिवीजन साइबर क्राइम पुलिस ने  सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपति से ठगे गए 1.53 करोड़ रुपये में से 1.4 करोड़ रुपये वापस पाने में सफलता पाई। आमतौर पर ऑनलाइन फ्राड की शिकार हुए लोगों को उनके खोए पैसे वापस मिलने की संभावना बेहद कम होती है। लेकिन इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने कमाल का काम किया। भले ही कपल को पूरे पैसे न मिले हों लेकिन एक बड़ी रकम वापस मिल गई।

क्या है मामला

द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, बनसवाड़ी में रहने वाले दंपत्ति धोखेबाजों के जाल में फंस गए। स्कैमर्स ने उन्हें निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके अपने जाल में फंसाया था। ये पूरा गैंग ब्रिटेन में बैठकर काम करता था। घोटालेबाजों ने चुराए गए धन को रखने के लिए उत्तर भारत के कुछ व्यक्तियों के खाते किराए पर लिए थे। कपल को कोई शक न हो इसलिए भ्रम बनाए रखने के लिए, धोखेबाजों ने उन्हें एक नकली वेबसाइट का लॉग इन पासवर्ड दिया और कहा कि इस पर निवेश की गई राशि को ट्रैक किया जा सकता है।

शुरुआत में कपल को अपने निवेश में अच्छी खासी बढ़ोतरी दिखी। कपल ने कुछ महीनों बाद अपने फंड का एक हिस्सा निकालने का प्रयास किया। लेकिन बहुत कोशिश के बाद भी वह अपने पैसे वापस लेने में सफल नहीं हुए। यहां तक कि धोखाधड़ी वाली वेबसाइट अचानक बंद हो गई।  उन्हें प्लेटफॉर्म से पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया। इससे कपल के होश उड़ गए। 

इसके बाद दंपत्ति ने घोटाले के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सावधानीपूर्वक जांच और बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय के माध्यम से सफलतापूर्वक पता लगाया कि पैसे किस-किस अकाउंट में भेजे गए हैं। इसके बाद घोटाले में शामिल 50 से अधिक खातों को फ्रीज कर दिया गया। पुलिस की तेज कार्रवाई से चोरी की गई धनराशि का एक बड़ा हिस्सा वापस मिल गया।

टॅग्स :Cyber Crime Police StationबेंगलुरुBengaluruPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए