लाइव न्यूज़ :

Bihar: यूपी की तर्ज पर बिहार में भी एनकाउंटर में ढेर किए जाने लगे अपराधी, पटना में 2 को खात्मा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2025 15:59 IST

पटना से लेकर कटिहार तक पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार रात राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए। 

Open in App
ठळक मुद्देहाल के दिनों में तीन एनकाउंटर में चार अपराधी ढेर कर दिए गएपटना से लेकर कटिहार तक पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ हैफुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए

पटना: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के तर्ज पर बिहार में भी अपराधियों के लिए एनकाउंटर रणनीति अपनाया जाने लगा है। वहीं पुलिस का ऐसा रूख देखकर बिहार के लोग खुश हो रहे हैं। ताबड़तोड़ प्रहार से अपराधियों में खौफ होना शुरू हो गया है। हाल के दिनों में तीन एनकाउंटर में चार अपराधी ढेर कर दिए गए। पटना से लेकर कटिहार तक पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार रात राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए। 

पुलिस और अपराधियों के बीच इस भीषण मुठभेड़ के दौरान एक दारोगा भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी पश्चिमी भी मौके वारदात पर पहुंचे। यह मुठभेड़ तब हुई जब पटना पुलिस की टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। मारे गए अपराधी की पहचान नालंदा जिले के निवासी के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दौरान गौरीचक थाने के दारोगा विवेक कुमार को भी गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्स पटना में भर्ती कराया गया है। वहीं, चार जनवरी 2025 को पूर्णिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए कुख्यात डकैत को मार गिराया। 

मुठभेड़ के बाद पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया था कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुशील मोची किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बौसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी गांव आया हुआ है। जिसके बाद एसटीएफ की मदद से पूर्णिया पुलिस छापेमारी करने के लिए पहुंची। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 

इस मुठभेड़ गोली लगने से सुशील मोची की मौत हो गई। उसी तरह 13 दिसंबर 2024 की देर रात पटना के जक्कनपुर इलाके में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी अजय राय ढेर हो गया। 

साथ ही एसटीएफ के एक जवान को भी गोली लगी थी। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। दोनों तरफ से करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चली थी। इस तरह बिहार में अभी अब दुर्दांर अपराधियों को जहन्नूम में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Policeएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए