लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 3 हजार रुपये के लिए व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 3, 2023 09:49 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को चाकू मारते हुए दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में बुधवार को कथित तौर पर तीन हजार रुपये को लेकर 21 वर्षीय युवक की चाकू मार हत्या कर दी गई।सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे एक वीडियो में नजर आया कि यूसुफ अली नाम के युवक पर चाकू से हमला किया जा रहा है।तिगड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों को सुबह में चाकूबाजी से संबंधित एक पीसीआर सूचना प्राप्त हुई।

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में बुधवार को कथित तौर पर तीन हजार रुपये को लेकर 21 वर्षीय युवक की चाकू मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे एक वीडियो में नजर आया कि यूसुफ अली नाम के युवक पर चाकू से हमला किया जा रहा है। 

दक्षिण दिल्ली की उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि तिगड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों को सुबह में चाकूबाजी से संबंधित एक पीसीआर सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि संगम विहार के रहने वाले यूसुफ अली को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

चौधरी ने बताया कि यूसुफ के पिता शाहिद अली ने अपने बयान में कहा कि उसके बेटे को तीन-चार दिन पहले रुपयों के लेन-देन को लेकर शाहरुख नाम के एक व्यक्ति ने धमकाया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शाहिद ने अपने बयान में बताया कि यूसुफ ने शाहरुख से तीन हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह पीड़ित को लौटाने के लिए कह रहा था। घटना के बाद, एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी। 

इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'पीटीआई-भाषा' द्वारा नहीं की जा सकी। सड़क के उस पार से रिकॉर्ड किए गए दो मिनट से अधिक के वीडियो में एक व्यक्ति को एक दुकान के बाहर पीड़ित को कई बार चाकू मारते हुए दिखाया गया है। वीडियो में लोगों को आसपास से गुजरते हुए भी दिखाया गया है लेकिन कोई भी पीड़ित को बचाने के लिए नहीं आ रहा है। पीड़ित ने आरोपी से बचने की कोशिश की लेकिन वह सड़क पर गिर गया। 

इसके बाद कुछ लोग पीड़ित को बचाने आए और आरोपी पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि संगम विहार के के-2 ब्लॉक के रहने वाले शाहरुख को पकड़ लिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, यूसुफ पर 17 बार चाकू से वार किया गया था। पुलिस ने बताया कि डेढ़ महीने पहले यूसुफ ने आरोपी से कुछ रुपये लिए थे, जिसे वह वापस मांग रहा था। दोनों के बीच मुहर्रम के दिन भी कहा-सुनी हुई थी।

टॅग्स :हत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?