लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः ग्रामीणों ने 6 बुजुर्गों के दांत तोड़कर मानव मल खाने को किया मजबूर, 29 गिरफ्तार बाकी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 11:34 IST

घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार किए गए 29 में से 22 आरोपी महिलाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबुजर्गों के दांत तोड़ दिए गए और उन्हें मल-मूत्र खाने के लिए विवश किया गया।पुलिस आलाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ओडिशा के गंजम जिले में गोपुरपुर के ग्रामीणों ने क्रूरता की हद पार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीणों ने जादू-टोने के शक में 6 लोगों को पकड़ कर जमकर पीटा। आरोप है कि बुजर्गों के दांत तोड़ दिए गए और उन्हें मल-मूत्र खाने के लिए विवश किया गया। मामले का पता चलने पर पुलिस आलाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

गंजम के एसपी ने एएनआई को बताया कि इस घटना में अब तकग 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी पुलिस के पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ऐसी कोई दूसरी घटना ना हो इसके लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गंजम जिले के गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादू-टोना कर रहे हैं। इसकी वजह से इलाके में छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं। शक के आधार पर इन बुजर्गों को पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई की गई। घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी