लाइव न्यूज़ :

क्योंझर के संरक्षित वन में दो हाथी मृत, अधिकारी ने कहा-हाथियों को शिकारियों ने मारा

By भाषा | Updated: June 15, 2020 14:03 IST

छत्तीसगढ़ में तीन हाथियों के मरने के बाद ओडिशा के क्योंझर में दो हाथी मृत पाए गए। वन अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है लेकिन हो सकता है शिकारियों ने मार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मादा और नर हाथी के अवशेष वन अधिकारियों को बैतरनी संरक्षित वन क्षेत्र के गुरुबेड़ा के निकट मिले।स्थानीय लोगों से इस संबंध में पहले जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि नर हाथी के दांत गायब हैं। मादा हाथी 20 साल की है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसका शव एक सप्ताह से ज्यादा समय से वहां पड़ा था।

क्योंझरः ओडिशा के क्योंझर जिले में एक संरक्षित वन क्षेत्र में दो जंगली हाथी मृत मिले हैं और प्राथमिक जांच संकेत देती है कि हाथियों को शिकारियों ने मारा है।

एक वन अधिकारी ने बताया कि मादा और नर हाथी के अवशेष वन अधिकारियों को बैतरनी संरक्षित वन क्षेत्र के गुरुबेड़ा के निकट मिले। स्थानीय लोगों से इस संबंध में पहले जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि नर हाथी के दांत गायब हैं। हाथियों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह पता लगाने की कोशिश जारी है।

मादा हाथी 20 साल की है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसका शव एक सप्ताह से ज्यादा समय से वहां पड़ा था। वहीं नर हाथी की उम्र करीब 22 साल है और उसकी मौत करीब तीन दिन पहले हुई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच इस ओर इशारा करती है कि हाथियों को शिकारियों ने मारा है क्योंकि नर हाथी का दांत लापता है। हालांकि उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी। 

वयस्क बाघ ने मारा दो शावकों को

बांधवगढ़ बाघ आरक्षित क्षेत्र में एक वयस्क बाघ ने 15 से 20 दिन के दो बाघ शावकों को रविवार को मार डाला। बांधवगढ़ बाघ आरक्षित क्षेत्र के निदेशक विन्सेंट रहीम ने 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि बाघ आरक्षित क्षेत्र के कथली बीट में एक वयस्क बाघ ने दो बाघ शावकों मार डाला। ये दोनों बाघ शावक करीब 15 से 20 दिन के थे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा और दोनों शव बरामद कर लिये हैं। रहीम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन दोनों शावकों को बाघ ने मारा है।

हाथी के हमले में युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि सूरजपुर वन मंडल के अंतर्गत दरहोरा गांव में हाथी के हमले में युवक की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दरहोरा गांव में शनिवार—रविवार की रात जंगली हाथियों का दल बसाहट की ओर घुस आया था। हाथियों को बसाहट से दूर रखने ग्रामीण ढोल नगाड़ा बजाकर उन्हें जंगलों की ओर खदेड़ रहे थे।

उसी दौरान मनीराम (18 वर्ष) को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के हमले में ग्रामीण युवक की मौत की घटना के बाद उसके परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रूपए प्रदान किया गया है। शेष 5.75 लाख रुपए सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उस क्षेत्र में 10-12 हाथियों का एक झुण्ड विचरण कर रहा है। पिछले दिनों सूरजपुर और बलरामपुर जिले में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है, जिसे लेकर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाछत्तीसगढ़हाथी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा