लाइव न्यूज़ :

Odisha Income Tax raid: शराब कंपनी के खिलाफ 3 दिन से छापेमारी, नकदी से भरे 156 बैग बरामद, 220 करोड़ रुपये जब्त, संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला, भुवनेश्वर में सर्च

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2023 16:09 IST

Odisha Income Tax raid: संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्दे बैग से बरामद नकदी में से अब तक 20 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं।तीसरे दिन भी छापे मारे और नकदी से भरे 156 बैग बरामद किए।छापेमारी में अब तक 220 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

Odisha Income Tax raid: आयकर विभाग ने तीन दिन से सर्च अभियान तेज किया है। ओडिशा, वेस्ट बंगाल और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की और कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में करेंसी नोट बरामद किए। अभी तक 220 करोड़ रुपये जब्त किया है। 

आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ कर चोरी के आरोप में शुक्रवार को तीसरे दिन भी छापे मारे और नकदी से भरे 156 बैग बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बैग से बरामद नकदी में से अब तक 20 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं।

इसके साथ ही छापेमारी में अब तक 220 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा में छापेमारी के दौरान नकदी से भरे 156 बैग बरामद किए। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘156 बैग में से केवल छह-सात की गिनती की गई, जिसमें 20 करोड़ रुपये की रकम पाई गई।’’

 

विभाग ने संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में छापेमारी की। कंपनी ने अभी तक छापे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। देश की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली और बिक्री करने वाली कंपनियों में शुमार ‘बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के बोलांगीर कार्यालय पर छापेमारी के दौरान बृहस्पतिवार को लगभग 200 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

बुधवार को सुंदरगढ़ शहर के सरगीपाली में कुछ घरों, कार्यालयों और शराब उत्पादन इकाई पर छापेमारी की गई थी। आयकर विभाग के पूर्व आयुक्त शरत चंद्र दास ने कहा कि यह ओडिशा में आयकर विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती हो सकती है। दास ने कहा, ‘‘मैंने राज्य में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होते कभी नहीं देखी।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसापश्चिम बंगालझारखंडनवीन पटनायकममता बनर्जीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए