लाइव न्यूज़ :

पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय एक लड़की का शव, परिवार ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2025 13:32 IST

ओडिशा के क्योंझर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला है और उसके परिवार ने सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय एक लड़की का शव, परिवार ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप

ओडिशा के क्योंझर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला है और उसके परिवार ने सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की शौच के लिए घर से बाहर गई थी लेकिन वह लौटी नहीं और बाद में उसका शव मिला। उसने बताया कि पुलिस ने सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के कारण हरिचंदनपुर में तनाव फैल गया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल में गंजाम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी।

पुलिस ने बताया कि क्योंझर जिले में लड़की सोमवार रात को शौच के लिए घर से बाहर गई थी लेकिन बाद में वह लापता हो गई और उसका मोबाइल फोन भी बंद था। उसने बताया कि अगली सुबह उसका रक्तरंजित शव गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से पुरुष के खून से सने कपड़े और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया गया जिससे लड़की के परिवार को संदेह हुआ कि उसके साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, उसकी हत्या की गई और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे।

अधिकतर महिलाओं समेत ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 70(2) (सामूहिक बलात्कार) और 103(1) (हत्या) तथा पॉक्सो (लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पंडापाड़ा पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत प्रधान ने बताया कि मामले के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिवार ने शुरू में शव लेने से इनकार कर दिया तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर नादुरोडा-कालियाहाट रोड को बाधित कर दिया लेकिन पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद वे नरम पड़ गए तथा नाकाबंदी वापस ले ली। प्रधान ने कहा, ‘‘हम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। यह पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि यह सामूहिक बलात्कार का मामला था या नहीं।’’

टॅग्स :ओड़िसाक्राइमरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?