लाइव न्यूज़ :

ओप्पो कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड के तीसरे आरोपी पर भी लगा रासुका, जानें पूरा विवाद और क्या होता है ये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 10:27 IST

ओप्पो कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या: ग्रेटर नोएडा में ओप्पो कंपनी में 25 जनवरी 2019 को एक सिक्योरिटी गार्ड धीरज कुमार की सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या को अंजाम देकर बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन के मुताबिक जिला प्रशासन के द्वारा अब तक 10 लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। हत्या की वारदात के बाद ओप्पो कंपनी में काम कर रहे विदेशी स्टॉफ काफी डरे हुए थे।

ग्रेटर नोएडा में स्थित ओप्पो कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने के मामले में सजा काट रहे आरोपी पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA रासुका ) लगा दिया है। ग्रेटर नोएडा में स्थित ओप्पो कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या जनवरी 2019 में हुई थी। आरोपी अरुण पर आरोप है कि उसने बाकी आरोपियों के साथ मिलकर सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया था। नोएडा प्रशासन ने दावा किया है कि इस कदम से सार्वजनिक अव्यवस्था दूर होगी और विदेशी निवेश के लिए बेहतर माहौल बनेगा। इस हत्याकांड में आरोपी अरुण तीसरा शख्स है जिसपर रासुका के लगाया गया है। इससे पहले भी जिला प्रशासन इस हत्याकांड में 2 लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर चुका है। 

जिला प्रशासन के मुताबिक जिला प्रशासन के द्वारा अब तक 10 लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। रासुका को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून कहते है। यदि किसी व्यक्ति ने कोई ऐसा काम किया है जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा होता है तो राज्य सरकार उस पर रासुका लगा कर जेल भेज देती है।

गौतमबुद्धनगर के डीएम बी एन सिंह ने कहा, ओप्पो ने 30,000 भारतीयों को रोजगार दिया है और 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस यूनिट को नई ऑफिस निर्माण के लिए फंड मिलने वाले थे। ये फंड आरोपी चाहता था। हमारा मानना ​​है कि अगर आरोपी सामने आता है, तो वह सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा करेगा। 

ओप्पो कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा में ओप्पो कंपनी में 25 जनवरी 2019 को एक सिक्योरिटी गार्ड धीरज कुमार की सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या को अंजाम देकर बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। हत्या की वारदात के बाद ओप्पो कंपनी में काम कर रहे विदेशी स्टॉफ काफी डरे हुए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुये पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

तीन आरोपियों पर रासुका लगाने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे दो आरोपियों की जांच की जा रही है कि उनका आपराधिक इतिहास क्या है? इसके अलावा जेल में उनका व्यवहार किस तरीके का है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या में सुंदर भाटी का क्या रोल था? जेल में बैठकर उसने हत्या कराने की वारदात को कैसे अंजाम दिया था या नहीं। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडानॉएडाओप्पो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड