लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

By रुस्तम राणा | Updated: August 15, 2022 17:00 IST

पुलिस के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाले कई फोन कॉल के सिलसिले में सोमवार को उत्तरी मुंबई के दहिसर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को उत्तरी मुंबई के दहिसर इलाके से हिरासत में लिया गयाधमकी भरे कॉल सोमवार को लगभग 10:30 बजे अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए थेआरोपित ने जान से मारने की धमकी देने के लिए कई बार फोन किया

मुंबई: देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाले कई फोन कॉल के सिलसिले में सोमवार को उत्तरी मुंबई के दहिसर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक धमकीभरे फोन कॉल्स रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के एक कॉल सेंटर में प्राप्त हुए थे। पुलिस कमिश्नर नीलोत्पल ने कहा कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी भरे कॉल सोमवार को लगभग 10:30 बजे दक्षिण मुंबई के अस्पताल में एक अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि मामले में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि उत्तरी मुंबई के दहिसर इलाके में कॉल का पता लगाया गया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। आरोपित ने अस्पताल में कई बार फोन किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले की आवाज से ऐसा प्रतीत होता है कि उसी एक व्यक्ति ने सभी धमकी भरे फोन किए थे।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industries Limitedमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला