लाइव न्यूज़ :

Noida Truck driver Murder: चोरी के शक में दो लोगों को टोकने की कीमत ट्रक चालक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, बुरी तरह पिटाई से  पेट की आंतें फटी, नाबालिग समेत दो लोग अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2023 14:57 IST

Noida Truck driver Murder: थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार की रात 8 अक्टूबर को ट्रक चालक युवक राजेश अपना ट्रक खड़ा करके खाना खाने जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।लोग ट्रक से सामान चोरी करने के लिए आए हैं।राजेश ने जब टोका तो दोनों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।

नोएडाः नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के साइट- 5 में चोरी के शक में दो लोगों को टोकने की कीमत एक ट्रक चालक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दोनों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। इस घटना में उसकी पेट की आंतें फट गई तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार की रात 8 अक्टूबर को ट्रक चालक युवक राजेश अपना ट्रक खड़ा करके खाना खाने जा रहा था। तभी दो युवक वहां आए। उसे शक हुआ कि ये लोग ट्रक से सामान चोरी करने के लिए आए हैं।

शुक्ला ने बताया कि राजेश ने जब टोका तो दोनों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस मारपीट में राजेश की आंतों में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कल उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जनपद सिद्धार्थनगर के रहने वाले गोविंद तथा एक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग को भी आज किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम