लाइव न्यूज़ :

Noida: पति, सास और रिश्तेदार से लिए पैसे, शेयर बाजार में निवेश कर डबल फायदा?, साइबर ठगों ने ठगे 51.50 लाख रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 11:09 IST

Noida: शेयर बाजार में निवेश के क्षेत्र में 15 साल का अनुभव है। इसके बाद महिला को एक ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में जोड़ दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक हजार रुपये के कई ‘गिफ्ट वाउचर’ खरीदे हैं, जो ग्रुप की सभी महिलाओं को दिए जा रहे हैं। ‘गिफ्ट बाउचर’ को अमेजन पर अपनी आईडी से लॉगइन किया तो उसके खाते में एक हजार रुपये आ गए। वह ‘ट्रेडिंग’ और शेयर बाजार में निवेश करेंगी तो तीन से पांच गुना मुनाफा एक महीने में मिलेगा।

Noida: शेयर बाजार में निवेश करने पर तीन से पांच गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने नोएडा की एक महिला से 51.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुनाफे के चक्कर में महिला ने अपने पति, सास और रिश्तेदार से भी पैसे लिए थे। ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने साइबर अपराध थाना में मामले की शिकायत की। पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध, प्रीति यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गुजेंद्र विहार निवासी मीनू रानी ने शनिवार को साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी साल सात जनवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर हरि सिंह नामक व्यक्ति का एक संदेश आया, जिसने बताया कि उसे शेयर बाजार में निवेश के क्षेत्र में 15 साल का अनुभव है। इसके बाद महिला को एक ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में जोड़ दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ की एक सदस्य आरती सिंह ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया और बताया कि हरि सिंह ने एक महिला की मदद करने के लिए अमेजन पर एक हजार रुपये के कई ‘गिफ्ट वाउचर’ खरीदे हैं, जो ग्रुप की सभी महिलाओं को दिए जा रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने जब इस ‘गिफ्ट बाउचर’ को अमेजन पर अपनी आईडी से लॉगइन किया तो उसके खाते में एक हजार रुपये आ गए। यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का अपने प्रति विश्वास गहराता देख हरि सिंह ने उससे कहा कि अगर वह ‘ट्रेडिंग’ और शेयर बाजार में निवेश करेंगी तो तीन से पांच गुना मुनाफा एक महीने में मिलेगा।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ठगों ने महिला को शुरू में पचास हजार रुपये का निवेश करने को कहा। महिला ने जब यह रकम ठगों द्वारा बताए गए खाते में हस्तांतरित कर दी तो जालसाजों द्वारा डाउनलोड कराए गए ऐप पर उसकी मुनाफे की राशि मूल राशि के साथ दिखने लगी।

उन्होंने बताया कि ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में महिला ने अपने पति, सास और रिश्तेदार के खाते से भी ठगों द्वारा बताए गए खाते में रकम हस्तांतरित की। महिला ने जब एक अन्य करीबी महिला से उधार मांगा तो उसने बताया कि वह ठगों के जाल में फंस चुकी है।

इसके बाद जब शिकायतकर्ता महिला ने ठगों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने संपर्क तोड़ लिया। उन्होंने बताया कि ठगी की रकम में से 4,80,000 हजार रुपये को ‘फ्रीज’ करा दिया गया है, बाकी की रकम को भी ‘होल्ड’ और ‘फ्रीज’ कराने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए