लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में निवेश करो और 30 फीसदी मुनाफा कमाओ?, सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 21 बार में 2.89 करोड़ की ठगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:58 IST

Noida: पुलिस के मुताबिक ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और अपने जाल में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक अप्रैल को व्हाट्सऐप पर एक संदेश आया, इसके बाद कॉल आई।कोलकाता स्थित एबोट वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की फंड मैनेजर बताया। कंपनी के बारे में बताया और एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश पर 30 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और अपने जाल में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर-36 में रहने वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामकृष्ण शिवपुरी ने पुलिस से शिकायत की है कि एक अप्रैल को उन्हें व्हाट्सऐप पर एक संदेश आया, इसके बाद कॉल आई।

कॉलर ने अपना नाम कीर्ति सर्राफ बताया और खुद को कोलकाता स्थित एबोट वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की फंड मैनेजर बताया। कीर्ति ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को बताया कि उनकी कंपनी शेयर बाजार में निवेश करने वालों को 24 घंटे में 25 से 30 प्रतिशत तक का मुनाफा दिलाती है। इसके बाद दो दिन तक अपनी कथित कंपनी के बारे में बताया और एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया।

इसके बाद जालसाजों ने उनसे 21 से अधिक बार में कुल 2.89 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। जब रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उन्हें कई कर जमा करने के लिए कहा गया। शुरुआत में कुछ रकम दी गयी लेकिन जब मांग लगातार बढ़ने लगी तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

फर्जी मोबाइल ऐप के जरिये आईपीओ में निवेश का लालच देकर लोगों के ठगने के आरोप में दो गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर पुलिस ने फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आईपीओ में निवेश का लालच देकर लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी शरद कांत मिश्रा (32) और यतिन कुमार (30) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने सात जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक फर्जी ऐप के जरिये कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के लिए राजी किया और उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। अधिकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर साइबर अपराध (दक्षिण) पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि धोखाधड़ी से अर्जित राशि में से दो लाख रुपये उनसे जुड़ी एक फर्म के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए गए। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रियांशु दीवान ने कहा, ‘‘बाद में दोनों ने फर्म का बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को 30,000 रुपये में बेच दिया।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?