लाइव न्यूज़ :

NOIDA Crime News: 4 और 3 साल की दो बेटियों के साथ मां ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, दो की मौत और एक की हालत काफी गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 19:25 IST

NOIDA Crime News: थाना के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सरिता देवी (32 वर्ष) अपनी तीन बेटियों और पति के साथ बरौला गांव में रहती थी और उनका पति एक निजी अस्पताल में काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।पति एवं पड़ोसियों से मामले में पूछताछ कर रही है। डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद उपचार के दौरान सरिता की भी मौत हो गई।

NOIDA Crime News: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में एक महिला ने बुधवार को अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ तीसरी मंजिल से कथित तौर पर नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला और चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उसने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और पति एवं पड़ोसियों से मामले में पूछताछ कर रही है। थाना के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सरिता देवी (32 वर्ष) अपनी तीन बेटियों और पति के साथ बरौला गांव में रहती थी और उनका पति एक निजी अस्पताल में काम करता है।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर सरिता बेटी दिव्या (4) और कृतिका (3) के साथ अपने मकान की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद उपचार के दौरान सरिता की भी मौत हो गई।

सैनी के मुताबिक कृतिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार महिला ने छत से छलांग लगाई है, मामले में महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों ने महिला को छत से धक्का देने का दावा किया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

महिला कांस्टेबल से बलात्कार का आरोपी उपनिरीक्षक निलंबित

देवरिया जिले में एक महिला कांस्टेबल को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को उपनिरीक्षक अंकित सिंह को निलंबित कर दिया तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने 15 फरवरी को दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए बताया कि दो मार्च 2020 को अंकित सिंह ने उस समय आज़मगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसने महिला सिपाही की अश्लील फोटो भी खींच ली।

महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर आरोपी दारोगा के खिलाफ बलात्कार करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को कहा कि महिला कांस्टेबल ने नौ फरवरी को उनसे मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 15 फरवरी को गौरी बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी का मोबाइल फोन बंद है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई