लाइव न्यूज़ :

Noida Crime News: बहला-फुसलाकर अगवा कर दो लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर बलात्कार पीड़िता को सकुशल बरामद किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2023 14:47 IST

Noida Crime News: पुलिस ने अगवा की गई बलात्कार पीड़िताओं को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 वर्षीय बेटी को सोमवीर नैन नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया, जिसमें युवती से बलात्कार की पुष्टि हुई।14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Noida Crime News: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बलात्कार के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अगवा की गई बलात्कार पीड़िताओं को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने तीन नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को सोमवीर नैन नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने युवती को बरामद कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया, जिसमें युवती से बलात्कार की पुष्टि हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलात्कार की धारा को जोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सेक्टर-39 के थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी को विकास नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में किशोरी से बलात्कार की बात स्वीकार की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?