लाइव न्यूज़ :

Video: पैसे नहीं तो मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं, 42 हजार प्रारंभिक शिक्षकों को नियुक्त पत्र मिलने से पहले अभ्यर्थियों में ऐसे लगी 'चढ़ावे' की होड़

By आजाद खान | Updated: February 23, 2022 14:45 IST

आपको बता दें कि आज तक करीब 25-30 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आज से 42 हजार प्रारंभिक शिक्षकों को नियुक्त पत्र बांटे जा रहे हैं।इस बीच पैसे लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट देने का वीडियो वायरल हो रहा है।सिविल सर्जन ने मामले की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

नालंदाः आज बिहार में 42 हजार प्रारंभिक शिक्षकों को नियुक्त पत्र बांटे जाने के बीच पैसे लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पीड़ित एक शख्स ने यह वीडियो बनाया है जो अब पूरे देश में वायरल हो रहा है। वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि पैसे लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। पीड़ित का यह भी कहना है कि बिना पैसे की कर्मचारी उनकी बात तक नहीं सुन रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना बिहारशरीफ सदर अस्पताल की है जहां पर नियोजित शिक्षकों को उनके काउंसलिंग से पहले पैसे लेकर यह मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। वहां मौजूद नियोजित शिक्षक अभ्यर्थी के मुताबिक, पैसे नहीं देने पर उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं दी जा रही है। उन लोगों ने यह भी कहा कि जितना पैसे दिया जा रहा है, उतना ही जल्दी आपको मेडिकल सर्टिफिकेट मिल रहा है। हालांकि वीडियो में भी यह साफ देखने को मिला है कि कैसे कर्मचारी ऑन कैमरा पैसे ले रहे है। 

एबीपी के मुताबिक, मामले में जब सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने ऐसी कोई घटना सामने आने के बात से इन्कार किया और कहा कि बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

25 फरवरी तक बांटे जाएंगे सभी नियुक्ति पत्र- शिक्षा विभाग

गौरतलब है कि बिहार में 23 फरवरी से 42 हजार प्रारंभिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत करीब 25-30 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। वहीं इस मामले में शिक्षा विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए यह कहा है कि 25 फरवरी तक सभी को नियुक्ति पत्र बांट दिए जाने चाहिए। 

टॅग्स :क्राइमबिहारवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदीनालंदाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज