लाइव न्यूज़ :

जूते में छिपा रखा था चाकू, थाने ले जाते आरोपी शेख रियाज ने 42 वर्षीय कांस्टेबल प्रमोद की छाती को गोदकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2025 21:42 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी शेख रियाज (24) ने एक मामले में पकड़े जाने के बाद दोपहिया वाहन पर निजामाबाद शहर के थाने ले जाते समय कांस्टेबल ई. प्रमोद की छाती पर चाकू से हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी ने चाकू संभवत: अपने जूते के अंदर छिपा रखा था।उपनिरीक्षक पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे पुलिसकर्मी के हाथ में चोट आई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “वह एक आदतन अपराधी है।

हैदराबादः तेलंगाना के निजामाबाद शहर में 42 वर्षीय कांस्टेबल की एक आदतन अपराधी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वारदात तब हुई जब अपराधी को थाने ले जाया जा रहा था। घटना 17 अक्टूबर को रात 8:30 से नौ बजे के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी शेख रियाज (24) ने एक मामले में पकड़े जाने के बाद दोपहिया वाहन पर निजामाबाद शहर के थाने ले जाते समय कांस्टेबल ई. प्रमोद की छाती पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चाकू संभवत: अपने जूते के अंदर छिपा रखा था।

इसने कहा कि घायल प्रमोद की बाद में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल की बाइक के पीछे आ रहे एक उपनिरीक्षक पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे पुलिसकर्मी के हाथ में चोट आई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “वह एक आदतन अपराधी है।

उसने ऐसा (कांस्टेबल पर हमला करने) क्यों किया, यह उसे हिरासत में लेने के बाद ही पता चल पाएगा।” कांस्टेबल की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने निजामाबाद पुलिस आयुक्त को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मल्टी जोन-1 एस. चंद्रशेखर रेड्डी को निजामाबाद जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है। रेड्डी ने आईजीपी से कांस्टेबल के परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि डीजीपी ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और इसके लिए आठ टीम बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद करने के बजाय तस्वीरें खींच रहे थे। चैतन्य ने कहा, “हमारे उपनिरीक्षक ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो-रिक्शा वालों से अनुरोध किया, तब भी लोग नहीं रुके।” प्रमोद निजामाबाद पुलिस आयुक्तालय की एक शाखा सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) में कार्यरत थे।

आयुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़ा है और उसकी हरसंभव मदद करेगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है, जो डकैती, लूट और हत्या के मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान, स्थान या गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बीच, कांस्टेबल का अंतिम संस्कार निजामाबाद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर रेड्डी, पुलिस आयुक्त साई चैतन्य, पुलिस अधिकारी और आम लोग शामिल हुए। पुलिस महानिरीक्षक ने कांस्टेबल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम