लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: पीएम मोदी का ट्वीट, ‘न्याय की जीत’, हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 13:30 IST

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ न्याय की जीत हुई है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है।’’ मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है और हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां ध्यान महिला सशक्तीकरण, समा

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सशक्तिकरण, समानता और अवसर प्रदान करने पर हो। चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। 

नई दिल्लीः निर्भया मामले के दोषियों को फांसी दिये जाने को ‘न्याय की जीत’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां ध्यान महिला सशक्तिकरण, समानता और अवसर प्रदान करने पर हो।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ न्याय की जीत हुई है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है।’’ मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है और हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां ध्यान महिला सशक्तीकरण, समानता और अवसर प्रदान करने पर हो।

गौरतलब है कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी गई। इस जघन्य मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। 

निर्भया: फांसी दिए जाने से पहले दोषियों ने नहीं किया था नाशता : तिहाड़  अधिकारी

निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के चार दोषियों में से दो ने ही गुरुवार रात को खाना खाया था, वहीं शुक्रवार सुबह फांसी से पहले किसी ने नाशता नहीं किया था। गौरतलब है कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि दोषियों ने सुबह ना स्नान किया और ना कपड़े बदले। चारों दोषी पूरी रात जागते रहे। रात को जब उन्हें खाना दिया गया तो अक्षय ने खाने को हाथ भी नहीं लगाया। अधिकारी ने बताया कि सुबह जब चारों दोषियों को उठने के लिए कहा गया तो चारों जाग ही रहे थे। उन्हें जब काले कपड़े पहनने के लिए दिए तो विनय ने रोना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ विनय और मुकेश ने रात को समय पर भरपेट खाना खाया था। खाने में रोटी, दाल , चावल और सब्जी थी। अक्षय ने शाम को चाय भी पी थी लेकिन उसने रात को खाना नहीं खाया। चारों दोषियों ने शुक्रवार सुबह नाश्ता नहीं किया था।’’ अधिकारी ने साथ ही यह बताया कि कल गुरुवार शाम चारों दोषियों में किसी प्रकार की घबराहट नहीं नजर आई। 

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्ली क्राइमदिल्ली गैंगरेपदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी