लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दोषियों को कल होगी फांसी, कोर्ट ने डेथ वारंट पर नहीं लगाई रोक

By स्वाति सिंह | Updated: March 19, 2020 16:36 IST

निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले के सजायाफ्ता चार दोषियों में से एक अक्षय सिंह की पत्नी बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस अदालत के बाहर बेहोश हो गई। उसने बेहोश होने से पहले कहा कि उसे और उसके नाबालिग बेटे को भी फांसी दे दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया गैंगरेप और हत्याकांड मामले के चारों दोषियों को फांसी होने में अब कोई भी रुकावट नहीं है। पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों की डेथ वारंट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड मामले के चारों दोषियों को फांसी होने में अब कोई भी रुकावट नहीं है। दरअसल, गुरुवार को फांसी के ठीक एक दिन पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों की डेथ वारंट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्टरूम के बाहर सजायाफ्ता चार दोषियों में से एक अक्षय सिंह की पत्नी बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस अदालत के बाहर बेहोश हो गई। उसने बेहोश होने से पहले कहा कि उसे और उसके नाबालिग बेटे को भी फांसी दे दी जाए। अदालत के बाहर चीखते हुए उसने कहा, “मुझे भी न्याय चाहिए। मुझे भी मार दो। मैं जीना नहीं चाहती। मेरा पति निर्दोष है। यह समाज उसके पीछे क्यों पड़ा है?” 

उसने कहा, “हम इस उम्मीद में जी रहे थे कि हमें न्याय मिलेगा लेकिन पिछले सात साल से हम रोज मर रहे हैं।” सिंह की पत्नी ने खुद को सैंडल से मारना शुरू कर दिया जिसके बाद वकीलों ने उसे समझाया-बुझाया। हालांकि पीड़िता के परिजन के वकील ने कहा कि दोषियों को कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए। 

वकील ने कहा, “अक्षय हमारे समाज का हिस्सा है। अप्राकृतिक मौत से हर किसी को दुख होता है लेकिन अक्षय के साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।” गौरतलब है कि पांच मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया था। अदालत को बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि सभी दोषी अपने सभी कानूनी और संवैधानिक विकल्पों का इस्तेमाल कर चुके हैं और उनके बचने के लगभग सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। 

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्ली गैंगरेपदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज