लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: डेथ वारंट पर सुनवाई 7 जनवरी को, अदालत ने तिहाड़ जेल से कहा- दया याचिका के लिए दोषियों को दिए जाएं सात दिन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 18, 2019 15:45 IST

पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता ने याचिका दायर कर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग की थी। इसके लिए कोर्ट से डेथ वारंट मिलने पर जेल प्रशासन दोषियों को फांसी देगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी वकील ने कहा कि फांसी से पहले 14 दिन का वक्त मिल सकता है और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर करने के लिए सात दिन का समय दिया जा सकता है।सरकारी वकील ने जोर दिया कि यह मामला क्यूरेटिव पिटीशन (उपचारात्मक याचिका) के लायक नहीं है। इसके लिए डेथ वारंट जारी किया जा सकता है।

निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के चारों दोषियों को जल्द से जल्द फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए जरूरी डेट वारंट के मामले पर बुधवार (18 दिसंबर) दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकारी वकील और एमिकस क्यूरी के तमाम के तर्कों को सुनने बाद अदालत ने सुनवाई टालने का फैसला लिया। अदालत ने इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए सात जनवरी की तारीख मुकर्रर की। साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि वह दोषियों को हफ्तेभर में दया याचिका दायर करने का नया नोटिस जारी करे। 

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चारों में से एक दोषी अक्षय ठाकुर की पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने की बात रखी और कहा कि इस मामले में दया याचिका से पहले डेथ वारंट जारी किया जा सकता है। 

सरकारी वकील ने कहा कि फांसी से पहले 14 दिन का वक्त मिल सकता है और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर करने के लिए सात दिन का समय दिया जा सकता है।

सरकारी वकील ने जोर दिया कि यह मामला क्यूरेटिव पिटीशन (उपचारात्मक याचिका) के लायक नहीं है। इसके लिए डेथ वारंट जारी किया जा सकता है।

बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता ने याचिका दायर कर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग की थी। इसके लिए कोर्ट से डेथ वारंट मिलने पर जेल प्रशासन दोषियों को फांसी देगा। डेथ वारंट जारी किए जाने के लिए एक पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है। डेथ वारंट को ब्लैक वारंट भी कहा जाता है।

अभी निर्भया के दोषियों को पास उनका बचाव करने के लिए आखिरी मौका क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने का है। इसी बीच तिहाड़ जेल प्रशासन से खबर आई कि दोषी मुकेश ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर करने से मना किया है।

बता दें कि मामले में एक दोषी विनय शर्मा ने यह कहते हुए दया याचिका वापस ले ली थी कि उस पर उसके हस्ताक्षर ही नहीं है।

तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले खबरें आ चुकी हैं जेल में निर्भया के दोषियों को फंसी देने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दोषियों के पुतले बनाकर उनमें रेत भरकर फांसी दिए जाने का अभ्यास किया जा रहा है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपरेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसुप्रीम कोर्टदिल्ली गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए