लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: जानिए कौन था राजस्थान का रहने वाला मुकेश सिंह, जिसने निर्भया पर लोहे की रॉड से किया था वार

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2020 07:12 IST

Nirbhaya Case: दिल्ली में 23 साल की छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात को एक चलती बस में बर्बरता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस घटना के करीब 15 दिन बाद पीड़िता की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया मामले के चारों दोषियों को आज फांसी दी गई।दोषियों में मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) शामिल थे।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया मामले के चारों दोषियों को आज फांसी दी गई। इन चारों दोषियों को पवन जल्लाद ने फांसी पर लटकाया। तिहाड़ जेल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक ही अपराध के लिए एक ही समय पर चार दोषियों को फांसी दी गई। दोषियों में मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) शामिल थे। आज हम आपको बताते हैं कि चारों दोषियों में शामिल मुकेश कौन था?

निर्भया गैंगरेपः कौन है मुकेश सिंह

मुकेश सिंह राजस्थान के करौली जिले का रहने वाला था। इसके गांव का नाम कल्लादह है। जिस बस में निर्भया के साथ दरिंदगी की हदें पार की गई थीं उस बस में मुकेश खल्लासी का काम करता था। इसका भाई रामसिंह ड्राइवर था और वह भी वारदात के समय मौजूद था। ये दोनों सगे भाई थे और मुकेश बड़ा था। मुकेश दक्षिणी दिल्ली के रविदास झुग्गी कैंप में राम सिंह के साथ ही रहता था। 

राम सिंह ने कथित रूप से 11 मार्च 2013 को आत्महत्या कर ली थी, जिसका कल्लादह गांव स्थित भद्रावती नदी के तटीय श्मशान में पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया था। मुकेश ने गैंगरेप के बाद निर्भया पर लोहे की रॉड से हमला किया था। बताते चलें कि चारों दोषियों का डेथ वारंट टाला गया। 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने का चौथा वारंट जारी किया गया था।

निर्भया गैंगरेपः 16 दिसंबर, 2012 की रात को की थी दरिंदगी  

दिल्ली में 23 साल की छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात को एक चलती बस में बर्बरता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस घटना के करीब 15 दिन बाद पीड़िता की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना ने देश को हिला दिया था। 

पीड़िता को को निर्भया नाम से जाना गया। इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें एक नाबालिग शामिल था। वहीं छठे व्यक्ति राम सिंह ने मामले में सुनवाई शुरू होने के कुछ समय बाद खुदकुशी कर ली थी। वहीं नाबालिग को 2015 में रिहा कर दिया गया था। उसने सुधार गृह में तीन साल का समय बिताया था। 

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्ली गैंगरेपदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी