लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दोषियों का सौ-सौ किलो का पुतला बनाकर हो रहा फांसी का ट्रायल, साफ की गई तख्त के पास की घास फूस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 10, 2019 14:43 IST

डमी को लटकाकर देखा जा रहा है कि फांसी का फंदा क्या वजन सह पाएगा। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि संसद पर हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को जब फांसी देने का ट्रायल किया गया था तब रस्सी टूट गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजेल के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र या फिर बंगाल से जल्लाद बुलाया जा सकता है।तिहाड़ प्रशासन का यह भी कहना है कि जेल में इस समय हर तरफ निर्भया मामले की ही चर्चा है। 

2012 के निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में सजा पाए दोषियों को फांसी पर लटकाने की तैयारियां तिहाड़ जेल में जोरों पर हैं। जेल प्रशासन ने ब्लैक वारंट मिलने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि फांसी के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। इसके लिए फांसी की रस्सियों का इंतजाम हो या फांसी के तख्त के आस पास साफ सफाई, सभी तरह की तैयारियां की जा रही है। जल्लाद का प्रबंध किया जा रहा है। सबसे अहम बात है फांसी पर लटकाने की प्रक्रिया की तैयारी।

एनबीटी की खबर के मुताबिक, तिहाड़ जेल प्रशासन दोषियों का डमी बनाकर उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर देख रहा है। डमी सौ-सौ किलो के बनाए गए हैं। डमी में इतना वजन लाने के लिए उनमें रेत भरी गई है। 

डमी को लटकाकर देखा जा रहा है कि फांसी का फंदा क्या वजन सह पाएगा। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि संसद पर हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को जब फांसी देने का ट्रायल किया गया था तब रस्सी टूट गई थी। इस बार जेल प्रशासन किसी भी तरह की चूक से बचने की हर संभव कोशिश कर रहा है। 

जेल के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र या फिर बंगाल से जल्लाद बुलाया जा सकता है। तिहाड़ प्रशासन का यह भी कहना है कि जेल में इस समय हर तरफ निर्भया मामले की ही चर्चा है। 

फांसी की तैयारी की तहत दोषियों में खौफ देखा जा रहा है। बता दें कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के बसंत विहार इलाके में 6 लोगों चलती बस में मेडिकल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। मामले एक दोषी ने जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक दोषी को नाबालिग होने के नाते बाल सुधार गृह भेजा गया था और बाकी बचे चार दोषियों को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। 

माना जा रहा है कि इसी 16 दिसंबर को निर्भया की सातवीं बरसी के दिन दोषियों को फांसी दी सकती है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपरेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास