लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: फांसी के बाद निर्भया की मां की पहली प्रतिक्रिया- मैं अपनी बेटी की फोटो को गले लगाकर बताऊंगी, तुझे इंसाफ मिल गया

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2020 06:36 IST

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से वापस जाकर मैं सबसे पहले अपनी बेटी की फोटो को चूमते हुए गले लगाकर उसे बताऊंगी कि बेटी तुझे इंसाफ मिल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया मामले में सभी दोषियों को फांसी की सजा दे दी गई है। फांसी दिए जाने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि आज के दिन देश की बेटियों की जीत हुई है।

नई दिल्ली: निर्भया केस के सभी चार दोषियों को फांसी दे दी गई है। निर्भया की मां आशा देवी ने अपनी बेटी को इंसाफ दिए जाने के बाद कहा कि आज हमको इंसाफ मिला। यह दिन देश की बच्चियों को समर्पित है। मैं ज्यूडिशरी और सरकार का धन्यवाद करती हूं।  

इसके साथ ही आशा देवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से वापस जाकर मैं सबसे पहले अपनी बेटी की फोटो को चूमते हुए गले लगाकर उसे बताऊंगी कि बेटी तुझे इंसाफ मिल गया है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी ने जो कष्ट झेला वह देश की कोई दूसरी बेटी न झेले इसलिए उसकी मौत के बाद से ही हमने यह लंबी लड़ाई लड़ी है।  

आशा देवी ने कहा कि देखिये फाइनली उन्हें फांसी लटका दिया गया, यह पहली बार है जब देश में रेप पीड़िता के दोषियों को फांसी पर लटकाया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दोषियों को बचाने के लिए एक के बाद एक पिटीशन डाली गई, अदालत ने एक-एक कर सभी पिटीशन का खारिज किया, लेकिन आखिरकार मुझे इंसाफ मिला। देर से ही सही लेकिन हमारी न्यायपालिका साबित किया कि देश की बच्चियों को निशाने बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

संविधान पर सवाल उठ रहा था। लेकिन, इस फैसले ने साबित किया कि देश की न्याय व्यवस्था पर हमारा विश्वास बना रहेगा। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई हम निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रहे थे लेकिन आगे भी देश की बच्चियों के सिए लड़ाई जारी रहेगी। चारों को फांसी दिए जाने के बाद अब परिवार के लोग जरूर अपने घर के बेटों को सिखाएंगे। 

आशा देवी ने कगा कि मैं  सुप्रीम कोर्ट से सीधे घर जाकर उसकी तस्वीर के आगे हाथ जोड़कर, उसे गले लगाकर और बताउंगी कि बेटी आज सुप्रीम कोर्ट से तुझे इंसाफ मिल गया है। इसके आगे कहा कि सात साल पहले मेरी बच्ची ने तड़प-तड़प के दम तोड़ा था, फाइनली आज उसे इंसाफ मिला।

आशा देवी ने कहा कि मुझे आज अपनी बेटी पर गर्व है आज उसके नाम से उसकी मां को दुनिया जानती है। मैं उसे बचा नहीं पाई। उसे इसाफ मिला, मां की ममता का जो धर्म होता है आज पूरा हुआ। अगर आपके आसपास कुछ होता है तो पीड़ित महिला की मदद करिये। हम निवेदन करेंगे के निर्भया के केस में देरी की गई, वैसा आगे न हो, एक साथ याचिकाएं दायर की जाएं।

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी