लाइव न्यूज़ :

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दायर की, खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध रखने का है मामला

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 24, 2023 21:51 IST

मोहाली में पंजाब राज्य खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मामले में आरोपियों को संसाधन भी बिश्नोई गैंग ने ही मुहैया कराया था। एनआईए की जांच से सामने आया है कि इस हमले को पाकिस्तान स्थित बीकेआई आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंडा के निर्देश पर अंजाम दिया गया था

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चार्जशीट दायर कीखालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध रखने का है मामलाजांच से पता चला है कि पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में भी है लॉरेंस बिश्नोई गैंग

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार, 24 मार्च को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और कई अन्य खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध रखने के मामले में चार्जशीट दायर की। एनआईए की चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के अलावा 12 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। 

एनआईए ने सभी 14 आरोपियों पर आतंक फैलाने और जाने-माने सामाजिक और धार्मिक नेताओं, फिल्मी सितारों, गायकों और व्यापारियों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

एनआईए की जांच से पता चला है कि पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में होने के अलावा आरोपी कनाडा, नेपाल और अन्य देशों में स्थित खालिस्तान समर्थक तत्वों के संपर्क में भी थे। इस गैंग का सरगना लॉरेंस बिश्नोई 2015 से ही हिरासत में है। बिश्नोई जेल में रहते हुए ही कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में अपने आतंकी-अपराध सिंडिकेट का संचालन कर रहा है।

मोहाली में पंजाब राज्य खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मामले में आरोपियों को संसाधन भी बिश्नोई गैंग ने ही मुहैया कराया था। एनआईए की जांच से सामने आया है कि इस हमले को पाकिस्तान स्थित बीकेआई आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंडा के निर्देश पर अंजाम दिया गया था। एनआईए ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि गोल्डी बराड़ का संबंध लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा से था जो कि रिंडा के साथ मिलकर काम करने वाला एक अन्य बीकेआई ऑपरेटिव है। लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा  मोहाली आरपीजी हमले के साथ-साथ दिसंबर 2022 में पंजाब के तरनतारन में सिरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले का भी आरोपी है।

एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, चंडीगढ़ और दिल्ली में 74 स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। इसमें नौ अवैध और परिष्कृत हथियार, 14 मैगजीन, 298 राउंड गोला बारूद और 183 डिजिटल उपकरण शामिल हैं।  

टॅग्स :एनआईएआतंकवादीपंजाबLawrenceकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई