लाइव न्यूज़ :

NIA Bihar Search: जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और द्वारिका यादव के परिसरों पर तलाशी, मशीन से गिन रहे नोट?, नक्सली कनेक्शन मामला, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2024 12:35 IST

NIA Bihar Search: एनआईए के अधिकारियों ने गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व जदयू एमएलसी मनोरमा देवी और गोइंथा गांव में द्वारिका यादव के परिसरों में तलाशी ली।

Open in App
ठळक मुद्दे सशक्त करने की भाकपा (माओवादी) की साजिश के संदर्भ में एनआईए की जांच का हिस्सा है।मगध क्षेत्रीय संगठन समिति से संबंधित दो पुस्तिकाओं की बरामदगी और जब्ती से संबंधित है। सहयोगियों के साथ कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

पटनाः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियों में कथित संलिप्तता की जांच को लेकर गया जिले में बिहार विधान परिषद की एक पूर्व सदस्य (एमएलसी) सहित दो लोगों के परिसरों पर बृहस्पतिवार को तलाशी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व जदयू एमएलसी मनोरमा देवी और गोइंथा गांव में द्वारिका यादव के परिसरों में तलाशी ली। सूत्रों ने कहा कि यह तलाशी अभियान बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन को फिर से खड़ा करने और सशक्त करने की भाकपा (माओवादी) की साजिश के संदर्भ में एनआईए की जांच का हिस्सा है।

यह मामला 2023 में रोहित राय और प्रमोद यादव नामक आरोपियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद के साथ भाकपा (माओवादी) मगध क्षेत्रीय संगठन समिति से संबंधित दो पुस्तिकाओं की बरामदगी और जब्ती से संबंधित है। दोनों अपने सहयोगियों के साथ कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

भाकपा (माओवादी) की हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ठेकेदारों और ईंट भट्ठा मालिकों से अवैध तौर पर राशि की उगाही भी कर रहे थे। अधिकारी एनआईए की कार्रवाई के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। मनोरमा देवी से जुड़े परिवार के सदस्यों को पहले भी भाकपा (माओवादी) के कैडरों के साथ संबंध के आरोप में जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था।

कई बार प्रयास किये जाने के बावजूद मनोरमा देवी इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकीं। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘एनआईए ने गया में अपने तलाशी अभियान के लिए जिला पुलिस से सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था... जिसे केंद्रीय जांच एजेंसी को मुहैया कराया गया था।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaजेडीयूबिहारपटनाएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला