लाइव न्यूज़ :

हैकर ने निजी फर्म का डेटा हैक करने की धमकी देकर प्रबंधन से मांगी 11.63 करोड़ रुपए की ‘डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी’ में फिरौती; पुलिस ने दर्ज किया केस

By आजाद खान | Updated: January 10, 2022 17:28 IST

पुलिस के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों को नवंबर में धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे। शिकायत मिलने पर जांच-पड़ताल शुरू की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअफसरों के कंप्लेन पर पुलिस एक्टिव हुई थी।यह मामला महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक कंपनी का है।दिल्ली में भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई शुरू हुई है।

तकनीकी विकास के साथ जहां लोगों को तमाम सहूलियतें मिलती हैं, वहीं कई तरह की नई दिक्कतें भी पैदा हो रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह हैकर हैं। वे डेटा हैक करके बड़े अपराध करने में सफल हो जा रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। यहां पुलिस ने एक निजी फर्म का डेटा हैक करने की धमकी देने और उसके प्रबंधन से 11.63 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

विमानतल पुलिस थाने में की गई थी शिकायत

पुलिस निरीक्षक मंगेश जगताप ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को नवंबर में धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद उन्होंने विमानतल पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। जगताप ने कहा कि शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि ईमेल करने वाले व्यक्ति ने फिरौती की रकम ‘डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी’ में देने की मांग की थी।

दिल्ली में छह अफसर दोषी साबित

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) भ्रष्टाचार की बुराई से निपटने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उसने 2021 में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ पांच ‘सफल’ छापेमारी की है, जो पांच साल में सर्वाधिक है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने के मुताबिक एसीबी ने पिछले साल दिल्ली सरकार के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कुल 12 मामले दर्ज किए और लगभग 10 साल पुराने दो मामलों में छह अधिकारियों को दोषी साबित कराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमPuneमहाराष्ट्रक्रिप्टो करंसीCryptocurrency
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला