लाइव न्यूज़ :

Alwar Minor Rape Case में पुलिस के नए खुलासे से आया नया मोड़, मेडिकल बोर्ड की जांच में रेप की पुष्टि नहीं होने पर सियासत गरमाई

By आजाद खान | Updated: January 15, 2022 10:14 IST

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान सरकार ने इस केस की जांच के लिए SIT का भी गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलवर रेप कांड में पुलिस के नए खुलासे से एक नया मोड़ आ गया है।पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रेप नहीं होने की पुष्टी की है।इस मामले में सीएम अशोक गहलोत ने लोगों को अनर्गल बयानबाजी करने से मना किया है।

जयपुर: अलवर कांड के 4 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर हैं। वहीं इस बीच यह भी खबर सामने आई है कि मेडिकल जांच में यह पता चला है कि नाबालिग के साथ कोई छेड़छाड़ या जबरदस्ती नहीं हुई है। इस खुलासे ने पुलिस की जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां पुलिस इस मामले को एक रेपकांड मानकर इसकी जांच कर रही थी, वहीं जांच में रेप नहीं होने की पुष्टी हो रही है। इस कांड को लेकर सियासत भी गरमा गई है और राजस्थान से लेकर दिल्ली तक इसकी चर्चा हो रही है। बीजेपी नेताओं ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घेरा है। मामले में राजनीति गरमाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी बयान सामने आया है जहां वे इस पर अनर्गल बयानबाजी करने से लोगों को मना करते नजर आ रहे हैं। 

पुलिस का क्या कहना है

मामले में पुलिस अभी तक इस केस को एक गैंगरेप मान कर चल रही थी और इसी आधार पर वह छानबीन भी कर रही थी। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की भी जांच की है ताकि ये पता चल सके कि इस अपराध में कौन कौन और कितने लोग शामिल थे। वहीं राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच के SIT का भी गठन किया है और इसका जिम्मा उसे सौंप दिया है। लेकिन अब पुलिस का यह कहना है मेडिकल बोर्ड की जांच में यह पाया गया है कि नाबालिग के साथ कोई रेप नहीं हुआ है। पुलिस के इस बयान से अब पुलिस के ही जांच पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। 

अलवर केस में सियासत भी गरमाई है

अलवर केस में सियासत के गरमा जाने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से अनर्गल बयानबाजी से बचने को कहा है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट कर कहा, ‘‘पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट व तकनीकी साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता से दुष्कर्म की संभावना नहीं है।

हालांकि पुलिस को अभी यह पता नहीं लगा है कि नाबालिग को इतनी गंभीर चोटें कैसे आईं?’’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘इस प्रकरण में राजनीतिक दलों द्वारा अनर्गल बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए। पुलिस को स्वतंत्र रूप से अनुसंधान शीघ्र पूर्ण करने देना चाहिए। अनुसंधान के नतीजे तक पहुंचने के बाद ही टिप्पणी करना न्यायोचित होगा।’’ 

टॅग्स :राजस्थानAlwarरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो