लाइव न्यूज़ :

नीट-2024 परीक्षा प्रश्नपत्र लीकः 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं, आरोपी संजीव मुखिया को जमानत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2025 20:08 IST

NEET-2024 exam question paper leak: नीट-2024 की परीक्षा 5 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। पटना में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद शास्त्री नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने अब तक उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है।दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167 के तहत संजीव को जमानत की मंजूरी दी।मुवक्किल को 1 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

पटनाः एनटीए द्वारा आयोजित नीट-2024 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपी संजीव मुखिया को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह की अदालत में संजीव ने बताया कि वह 90 दिनों से न्यायिक हिरासत में है, लेकिन सीबीआई ने अब तक उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है।

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167 के तहत संजीव को जमानत की मंजूरी दी। धारा 167 के तहत आरोपी को 90 दिनों से अधिक न्यायिक हिरासत में रखने के लिए आरोप पत्र दाखिल करना अनिवार्य होता है। संजीव मुखिया के वकील ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल को 1 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

लेकिन सीबीआई ने अब तक उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत का आदेश पारित किया। बता दें कि नीट-2024 की परीक्षा 5 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। पटना में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद शास्त्री नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह मामला बाद में आर्थिक अपराध इकाई और फिर सीबीआई को 23 जून 2024 को सौंपा गया। जिसने आरसी 224/2024 के तहत जांच शुरू की। अब तक इस मामले में 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सीबीआई ने 45 के खिलाफ चार पूरक आरोप पत्रों सहित आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि संजीव मुखिया बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में कुख्यात नाम रहा है। वह लंबे समय तक फरार रहने के बाद मई 2025 में गिरफ्तार हुआ था और तब से न्यायिक हिरासत में था। सीबीआई की विशेष अदालत संख्या दो ने 28 अप्रैल 2025 को पेशी वारंट जारी किया था, जिसके बाद उसे 1 मई से जेल भेजा गया। जांच के दौरान इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई। जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं।

इससे केस को सीबीआई की विशेष अदालत संख्या-2 में स्थानांतरित कर दिया गया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सीबीआई की जांच अभी भी जारी है, और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। संजीव मुखिया की जमानत को लेकर अब जांच एजेंसी पर चार्जशीट दाखिल करने के लिए दबाव बढ़ गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीटबिहारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए