लाइव न्यूज़ :

180 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान में 11वीं पढ़ रहे छात्र से दोस्ती, मिलने के लिए नवादा से निकली 10वीं की छात्रा, प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2025 16:37 IST

छात्रा की मुलाकात छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान में 11वीं पढ़ रहे एक छात्र से हुई थी। शुरुआत दोस्ती से हुई यह बातचीत धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई।

Open in App
ठळक मुद्देमामला घर छोड़कर मिलने निकल पड़ने तक पहुंच गया।फोन की चैटिंग हिस्ट्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया।घटना से छात्रा का परिवार सकते में है।

पटनाः सोशल मीडिया के जरिए बिहार के नवादा जिले की रहने वाली एक लडकी का पाकिस्तान के लोगों से संपर्क में रहने का मामला सामने आया है। दरअसल, नवादा जिले से लापता हुई 10वीं की छात्रा की गुमशुदगी का मामला अब खुफिया एजेंसियों तक पहुंच गया है। वहीं, छात्रा की सोशल मीडिया चैटिंग ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। छात्रा की मुलाकात छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान में 11वीं पढ़ रहे एक छात्र से हुई थी। शुरुआत दोस्ती से हुई यह बातचीत धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई और मामला घर छोड़कर मिलने निकल पड़ने तक पहुंच गया।

बताया जाता है कि परिवार के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्रा को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद किया। उसे तत्काल चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। लेकिन, फोन की चैटिंग हिस्ट्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

छात्रा न केवल पाकिस्तानी छात्र से जुड़ी थी, बल्कि पंजाब की एक महिला और दिल्ली की एक युवती से भी उसकी लगातार बातचीत हो रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि पंजाब की महिला ने पेटीएम से छात्रा को पैसे भेजे थे, जिनसे उसने ट्रेन का टिकट खरीदा। अब पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि क्या यह सिर्फ मासूम दोस्ती थी या फिर किसी बड़े नेटवर्क की साजिश का हिस्सा? छात्रा का मोबाइल जब्त कर फॉरेन्सिक जांच शुरू कर दी गई है। घटना से छात्रा का परिवार सकते में है।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर चैटिंग उनकी बेटी को इस हद तक ले जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सोशल मीडिया की खतरनाक हकीकत को उजागर करता है। एक क्लिक और चैटिंग ने नाबालिग को सीमा पार तक जोड़ दिया और खुफिया एजेंसियों को जांच में जुटा दिया। फिलहाल इस मामले में गहराई से जांच चल रही है।

खुफिया एजेंसियां भी अब अलर्ट हो चुकी हैं हालांकि उससे की गई लंबी पूछताछ में अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि छात्रा किसी आतंकी संगठन के जाल में तो नहीं फंसने वाली थी। वहीं, पुलिस का मानना है कि इस मामले में बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। लड़की दिल्ली और पंजाब की महिलाओं से भी बात करती थी जिससे इस मामले को किसी बड़े नेटवर्क से जोड़ कर देख रही है। इस मामले में गहराई से जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रयागराजउत्तर प्रदेशपाकिस्तानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो