लाइव न्यूज़ :

31 दिसंबर को लापता और 4 जनवरी को खेत में मिला शव, 11 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या, संजू कुमेटी ने जुर्म छिपाने के लिए मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 20:44 IST

Narayanpur: सोनपुर थानाक्षेत्र में बालिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने संजू कुमेटी (24) को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस थानाक्षेत्र के ओरछाकुरी गांव की यह बालिका 31 दिसंबर से लापता थी। ग्रामीणों ने चार जनवरी को कोसरा गांव के एक खेत में शव बरामद किया तब इसकी सूचना पुलिस को दी।सुंदरराज ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने गुनेर गांव के निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 वर्षीय एक बालिका के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या कर देने को लेकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनपुर थानाक्षेत्र में बालिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने संजू कुमेटी (24) को गिरफ्तार किया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस थानाक्षेत्र के ओरछाकुरी गांव की यह बालिका 31 दिसंबर से लापता थी तथा बाद में ग्रामीणों ने चार जनवरी को कोसरा गांव के एक खेत में उसका शव बरामद किया तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुंदरराज ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने गुनेर गांव के निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कुमेटी बालिका और उसके परिवार को जानता था तथा उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया एवं अपराध को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कुमेटी ने कथित तौर पर बालिका को कुल्हाड़ी से मारा था। उन्होंने बताया कि मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्याPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट