लाइव न्यूज़ :

नंदुरबारः बेटी का शव 44 दिन तक नमक के गड्ढे में रखा पिता ने, जानें क्यों नहीं किया अंतिम संस्कार, क्या है पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2022 14:06 IST

पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत से पहले उसका बलात्कार किया गया गया था और उसने मांग की थी कि उसकी बेटी के शव का दूसरा पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमॉर्टम मुंबई के एक अस्पताल में किया गया और उसके नतीजों की प्रतीक्षा की जा रही है। 21 वर्षीय महिला एक अगस्त को नंदुरबार के धड़गांव तालुका के वावी में फांसी पर लटकी मिली थी। पिता ने दावा किया था कि उसके साथ चार पुरुषों ने बलात्कार किया था।

मुंबईः महाराष्ट्र के नंदुरबार में जनजातीय समुदाय के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का शव संरक्षित रखने के लिए 44 दिन तक उसे नमक के गड्ढे में रखा, ताकि वह उसका दूसरा पोस्टमार्टम करा सके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत से पहले उसका बलात्कार किया गया गया था और उसने मांग की थी कि उसकी बेटी के शव का दूसरा पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। दूसरा पोस्टमॉर्टम मुंबई के एक अस्पताल में किया गया और उसके नतीजों की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 21 वर्षीय महिला एक अगस्त को नंदुरबार के धड़गांव तालुका के वावी में फांसी पर लटकी मिली थी। हालांकि, उसके पिता ने दावा किया था कि उसके साथ चार पुरुषों ने बलात्कार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि नंदुरबार जिले से 21 वर्षीय महिला का शव बृहस्पतिवार को मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल लाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार तड़के यहां जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। निर्णय सुरक्षित रखा गया है और विसरा (बड़े आंतरिक अंगों) को संरक्षित किया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है और नंदुरबार के धड़गांव थाने को रिपोर्ट दी गई है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के बाद नंदुरबार के एक सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई षड्यंत्र होने की बात सामने नहीं आने पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि हालांकि, महिला के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने की बजाय उसे सुरक्षित रख लिया था। उन्होंने बताया कि परिवार ने धड़गांव नगर स्थित अपने गांव में नमक से भरे गड्ढे में शव को दफनाया, क्योंकि वे शव का दूसरा पोस्टमार्टम कराना चाहते थे, ताकि महिला की मौत का सच पता चल सके।

सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके पिता के बयान के आधार पर, नंदुरबार पुलिस ने बुधवार को 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार की सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा कि उन्हें पीड़ित महिला की उसके रिश्तेदार के साथ मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के बारे में पता चला है, जो स्थानीय आदिवासी भाषा में है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने रिश्तेदार को बताया था कि मुख्य आरोपी और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की थी और वह अब और नहीं जीना चाहती थी। अधिकारी ने बताया कि बाद में महिला ने आत्महत्या कर ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया